CG News: कांकेर में 5 सशस्त्र नक्सलियों का आत्मसमर्पण, पुनर्वास नीति का असर दिखा

CG News: कांकेर में 5 सशस्त्र नक्सलियों का आत्मसमर्पण, पुनर्वास नीति का असर दिखा

CG News: कांकेर में 5 सशस्त्र नक्सलियों का आत्मसमर्पण, पुनर्वास नीति का असर दिखा

CG News: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सलियों के आत्मसमर्पण का सिलसिला लगातार तेज हो रहा है, एक बार फिर 5 सशस्त्र नक्सली मुख्यधारा में लौटने के लिए आगे आए हैं, जिसे बड़ी सफलता माना जा रहा है।

हथियारों के साथ करेंगे आत्मसमर्पण

जानकारी के अनुसार, ये सभी नक्सली पुलिस के सामने औपचारिक रूप से सरेंडर करेंगे, इनके पास एक SLR और दो .303 रायफल जैसे हथियार हैं, जिन्हें वे सुरक्षा बलों को सौंपेंगे, आत्मसमर्पण करने वालों में ACM स्तर के कैडर शामिल हैं, मंगेश, गणेश उइका, राजे, हिड़मे उर्फ जमाली और मंगति।

छत्तीसगढ़:लागू हुई नक्सलवादी आत्मसमर्पण, पीड़ित राहत पुनर्वास नीति-2025,  जानें क्या है प्रावधान - Naxalite Surrender, Victim Relief Rehabilitation  Policy-2025 Implemented In Chhattisgarh - Amar Ujala Hindi News Live

सुरक्षाबलों के लिए बड़ी कामयाबी

इन नक्सलियों का सरेंडर सुरक्षाबलों के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है, इससे मोहला-अवंधी संयुक्त एरिया कमेटी पर असर पड़ेगा और इलाके में नक्सल प्रभाव कम होने की संभावना है।

पुनर्वास नीति का असर

विशेषज्ञों का मानना है कि लगातार ऑपरेशन, बढ़ते सुरक्षा दबाव और सरकार की पुनर्वास नीति के कारण नक्सलियों में आत्मसमर्पण की प्रवृत्ति बढ़ रही है, प्रशासन भी उन्हें मुख्यधारा में लाने के लिए प्रोत्साहन योजनाएं चला रहा है।

बस्तर में विकास और विश्वास की गूंज

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि सरकार की संवेदनशील और पारदर्शी नीतियों के कारण भटके हुए युवा अब मुख्यधारा में लौटने लगे हैं, उन्होंने कहा कि बस्तर में अब बंदूक की आवाज नहीं, बल्कि विकास और विश्वास की गूंज सुनाई दे रही है।

यह भी पढ़ें : Jashpur News: जशपुर में आज श्रमिक सम्मेलन आज, सीएम साय होंगे शामिल

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें