CG News: रायपुर पश्चिम में सड़कों से अस्पताल तक विकास की रफ्तार तेज, मोहल्ले में ही मिलेगा बेहतर इलाज
CG News: रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में विकास को नई गति देते हुए विधायक राजेश मूणत ने 3 करोड़ 16 लाख रुपए के विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया, खमतराई, ठक्कर बापा और तिलक नगर वार्डों में 2.34 करोड़ रुपए की लागत से सड़कों का डामरीकरण और कंक्रीटीकरण किया जाएगा, जिससे जलभराव और धूल की समस्या से स्थायी राहत मिलेगी.
संत रविदास वार्ड में बनेगा 100 बिस्तर का अस्पताल
क्षेत्रवासियों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से संत रविदास वार्ड में 100 बिस्तर का अत्याधुनिक सरकारी अस्पताल बनाया जाएगा, अस्पताल के लिए जमीन चयनित हो चुकी है और औपचारिकताएं अंतिम चरण में हैं, इसके अलावा नेताजी कन्हैयालाल बाजारी वार्ड में नए ओपीडी कक्ष और दवा केंद्र का लोकार्पण भी किया गया है.
शिक्षा और पोषण सुविधाओं का विस्तार
शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के लिए वीर शिवाजी वार्ड के स्कूल में 25 लाख रुपए की लागत से अतिरिक्त कक्षों का निर्माण किया गया है, साथ ही महिलाओं और बच्चों के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त ‘महतारी सदन’ (आंगनबाड़ी केंद्र) तैयार किया जा रहा है, जिसका उद्घाटन जल्द होगा.
समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश
कार्यक्रम के दौरान विधायक ने सफाई और नाली से जुड़ी शिकायतों पर अधिकारियों को 48 घंटे के भीतर सर्वे कर समाधान की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि नागरिकों को बुनियादी समस्याओं से तुरंत राहत मिल सके.
जनता में उत्साह का माहौल
विकास कार्यों की शुरुआत से स्थानीय लोगों में उत्साह देखा गया, रहवासियों ने विधायक का फूल-मालाओं और आतिशबाजी के साथ स्वागत किया और उम्मीद जताई कि इन परियोजनाओं से क्षेत्र में आवागमन, स्वास्थ्य सुविधाएं और जीवन स्तर बेहतर होगा.
यह भी पढ़ें : CG News: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही स्थापना दिवस पर सजेगा ‘अरपा महोत्सव’, 300 जोड़ों का सामूहिक विवाह, CM साय होंगे मुख्य अतिथि
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










