CG News: प्रदेश में एलपीजी की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर न दें ध्यान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बलरामपुर दौरे के दौरान प्रदेश में एलपीजी (तरल पेट्रोलियम गैस) की किल्लत को लेकर फैल रही अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया, उन्होंने कहा कि राज्य में किसी भी आवश्यक वस्तु की कोई कमी नहीं है और लोगों को अफवाहों से सावधान रहने की जरूरत है.
प्रदेश में एलपीजी की कोई कमी नहीं
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्पष्ट किया कि प्रदेश में एलपीजी या अन्य आवश्यक वस्तुओं की कोई कमी नहीं है, उन्होंने कहा कि कुछ लोग गलत खबरें फैलाकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं, इसलिए लोगों को केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करना चाहिए.

ईरान से रवाना हुए दो जहाज
मुख्यमंत्री ने बताया कि एलपीजी आपूर्ति को लेकर किसी भी तरह की चिंता की बात नहीं है, उन्होंने कहा कि ईरान से दो जहाज पहले ही रवाना हो चुके हैं और वे एक-दो दिन में भारत पहुंच जाएंगे, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे जनता तक समय-समय पर सही जानकारी पहुंचाएं और अफवाहों के प्रसार पर कड़ी नजर रखें, ताकि लोगों में भ्रम की स्थिति न बने.
जनता से की अपील
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि सरकार आम जनता की जरूरतों को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है और आपूर्ति व्यवस्था को बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी है, उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर विश्वास न करें और केवल सरकारी या आधिकारिक स्रोतों से मिली जानकारी पर ही भरोसा करें.
यह भी पढ़ें : Jashpur News: जशपुर में 3.8 लाख पशुओं के टीकाकरण का अभियान शुरू, विधायक रायमुनी भगत ने मोबाइल वेटरनरी यूनिट को किया रवाना
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










