CG News: बस्तर में खुली जनजातीय गौरव वाटिका, पर्यटन और पर्यावरण संरक्षण को मिलेगी नई पहचान
CG News: बस्तरवासियों और पर्यटकों के लिए एक नई सौगात सामने आई है, शहर की भीड़-भाड़ और शोर से दूर, प्रकृति की गोद में सुकून देने वाली जनजातीय गौरव वाटिका का लोकार्पण कुम्हड़ाकोट में किया गया, शुक्रवार को आयोजित समारोह में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप और विधायक किरण सिंह देव ने वाटिका का विधिवत उद्घाटन किया, इस वाटिका का उद्देश्य बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और प्राकृतिक सौंदर्य को एक ही स्थान पर सहेजना है.
25 एकड़ में विकसित भव्य वाटिका
अतिथियों ने लोकार्पण के बाद वाटिका का भ्रमण कर यहां विकसित सुविधाओं का अवलोकन किया, करीब 25 एकड़ क्षेत्रफल में फैले इस प्रोजेक्ट को पहले हेल्थ पार्क के रूप में विकसित करने की योजना थी, जिसे बाद में जनजातीय गौरव वाटिका का स्वरूप दिया गया.

मुख्य आकर्षण और सुविधाएं
वाटिका में पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए कई आधुनिक और प्राकृतिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं,
• 1700 मीटर लंबा वॉकिंग ट्रेल
• योगा शेड और योगा ज़ोन
• ओपन जिम और गपशप ज़ोन
• पारिवारिक आयोजनों के लिए पाँच आकर्षक पगोड़ा
• सुंदर तालाब एवं आइलैंड
• इको-फ्रेंडली और प्लास्टिक-फ्री वातावरण
भविष्य में यहां ट्री-हाउस और एडवेंचर स्पोर्ट्स शुरू करने की भी योजना है.
महिला एवं स्व-सहायता समूहों को आर्थिक संबल
लोकार्पण समारोह के दौरान उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप ने 1 करोड़ 22 लाख रुपये से अधिक की आर्थिक सहायता विभिन्न महिला एवं स्व-सहायता समूहों को प्रदान की,
प्रमुख सहायता वितरण—
• मां धारणी करणी समूह, बकावण्ड – काजू प्रसंस्करण हेतु 50 लाख रुपये
• गोधन समूह, आसना – गाय पालन के लिए 34 लाख रुपये
• घोटिया और भानपुरी समूह – इमली संग्रहण एवं प्रसंस्करण हेतु 13-13 लाख रुपये
• कोलेंग समिति – दोना-पत्तल निर्माण के लिए 10 लाख रुपये
• तेंदूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 2 लाख रुपये
महिला समूहों से सीधा संवाद
उप मुख्यमंत्री ने महिला समूहों से सीधा संवाद करते हुए काजू और इमली प्रसंस्करण, विपणन व्यवस्था और बाजार तक पहुंच को मजबूत करने पर चर्चा की, उन्होंने कहा कि, जनजातीय गौरव वाटिका को पर्यावरण-अनुकूल, शांत और मनोरंजक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा, पर्यटकों की सुविधा के लिए प्रवेश द्वार पर पार्किंग और प्रसाधन व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है.
यह भी पढ़ें : CG News: धमतरी में बनेगी 500 सीटर अत्याधुनिक नालंदा लाइब्रेरी, विद्यार्थियों के लिए ज्ञान का नया केंद्र
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










