CG News: राज्यपाल रमेन डेका से आदिवासी छात्रों की मुलाकात, प्रतिभाशाली बच्चों को मिला सम्मान

CG News: राज्यपाल रमेन डेका से आदिवासी छात्रों की मुलाकात, प्रतिभाशाली बच्चों को मिला सम्मान

CG News: राज्यपाल रमेन डेका से आदिवासी छात्रों की मुलाकात, प्रतिभाशाली बच्चों को मिला सम्मान

CG News: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से लोकभवन में धमतरी जिले के नगरी विकासखंड के सुदूर आदिवासी क्षेत्र के प्रतिभाशाली स्कूली बच्चों ने सौजन्य भेंट की, इस दौरान राज्यपाल ने बच्चों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

नवोदय में शानदार सफलता

इस समूह के 22 बच्चों का चयन नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए हुआ है, इसके अलावा 5 बच्चों ने स्पोकन इंग्लिश में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है, कार्यक्रम में सातवीं कक्षा की छात्रा गरिमा साहू द्वारा तैयार एआई वीडियो का प्रदर्शन भी किया गया, राज्यपाल रमेन डेका ने इस नवाचार की सराहना करते हुए उसे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

शिक्षकों का भी सम्मान

राज्यपाल ने बच्चों की सफलता में योगदान देने वाले शिक्षकों को भी सम्मानित किया, उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद दूरस्थ क्षेत्रों में शिक्षा को आगे बढ़ाने में शिक्षकों की भूमिका बेहद अहम होती है।

लक्ष्य निर्धारण का संदेश

बच्चों से संवाद करते हुए राज्यपाल ने कहा कि जीवन में लक्ष्य तय करना और उसे हासिल करने के लिए निरंतर मेहनत करना जरूरी है, उन्होंने सरकारी स्कूलों के छात्रों की उपलब्धियों को प्रेरणादायक बताया।

₹5 हजार की प्रोत्साहन राशि

राज्यपाल ने सभी बच्चों को 5-5 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की, साथ ही उन्हें गुल्लक भी प्रदान किए गए, ताकि उनमें बचत की आदत विकसित हो सके, दूरस्थ आदिवासी क्षेत्र के इन प्रतिभाशाली बच्चों की सफलता यह दिखाती है कि मेहनत, मार्गदर्शन और लगन से सीमित संसाधनों के बावजूद बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं।

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में रामनवमी पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंकिंग सेवाएं भी रहेंगी ठप

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें