CG News: मुख्यमंत्री साय से केंद्रीय कृषि मंत्री की सौजन्य मुलाकात, छत्तीसगढ़ के किसानों के मुद्दों पर हुई चर्चा
CG News: राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बीच सौजन्य मुलाकात हुई, इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने कृषि मंत्री का बस्तर कला प्रतीक चिन्ह और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया.

किसानों के सशक्तिकरण पर हुई विस्तृत चर्चा
मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने छत्तीसगढ़ के किसानों के सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की, कृषि क्षेत्र में नए अवसरों, नीतिगत सुधारों और कृषि-उत्पादों के बेहतर विपणन पर भी विचार-विमर्श किया गया,
यह बैठक छत्तीसगढ़ और केंद्रीय कृषि मंत्रालय के बीच सहयोग को और मजबूत करने तथा किसानों की भलाई के लिए नए कदम उठाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है.
उपस्थित वरिष्ठ अधिकारी और मंत्री
मुलाकात के दौरान कई वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्यजन उपस्थित रहे, जिनमें शामिल थे,
• केंद्रीय कृषि मंत्री रामविचार नेताम
• स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव
• मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह
• सचिव राहुल भगत
साथ ही अन्य वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे.
यह भी पढ़ें : CG News: राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ कलाकारों से मिलीं द्रौपदी मुर्मू, कहा – छत्तीसगढ़ की झांकी जनजातीय संस्कृति का जीवंत प्रतीक
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










