CG News: केंद्रीय बजट 2026: छत्तीसगढ़ के नेताओं ने बताया स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक

CG News: केंद्रीय बजट 2026: छत्तीसगढ़ के नेताओं ने बताया स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक

CG News: केंद्रीय बजट 2026: छत्तीसगढ़ के नेताओं ने बताया स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक

CG News: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में केंद्रीय बजट 2026 पेश किए जाने के बाद छत्तीसगढ़ के नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस बजट को चिकित्सा और स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक बताते हुए इसकी जमकर सराहना की है.

स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने वाला बजट

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि, यह बजट देश की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत, आधुनिक और आम जनता के लिए अधिक सुलभ बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया.

CG News: छत्तीसगढ़ नेताओं स्वास्थ्य के बजट को बताया ऐतिहासिक

औषधि प्रशिक्षण और आयुष सेक्टर को बढ़ावा

बजट में औषधि प्रशिक्षण शालाओं की स्थापना का प्रावधान किया गया है, जिससे दवा निर्माण की गुणवत्ता बेहतर होगी और कुशल मानव संसाधन तैयार होंगे, इसके साथ ही आयुष सेक्टर को मजबूती देने के लिए तीन नए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित किए जाएंगे.

मेडिकल टूरिज्म और केयर इकोसिस्टम पर जोर

बजट में केयर इकोसिस्टम को सशक्त करने पर विशेष ध्यान दिया गया है, भारत को मेडिकल टूरिज्म का वैश्विक केंद्र बनाने के उद्देश्य से पांच रीजनल मेडिकल टूरिज्म हब स्थापित करने का प्रस्ताव रखा गया है, जिससे रोजगार और निवेश के नए अवसर भी पैदा होंगे.

बायोफार्मा सेक्टर में 10 हजार करोड़ का निवेश

स्वास्थ्य मंत्री ने जानकारी दी कि, औषधि परीक्षण प्रयोगशालाओं को अपग्रेड किया जाएगा और बायोफार्मा सेक्टर में 10 हजार करोड़ रुपये के निवेश का प्रावधान किया गया है, इससे गंभीर बीमारियों की दवाएं सस्ती होंगी और देश आत्मनिर्भर बनेगा.

CG News: छत्तीसगढ़ नेताओं स्वास्थ्य के बजट को बताया ऐतिहासिक

मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं पर फोकस

केंद्रीय बजट में जिला अस्पतालों की क्षमता बढ़ाने और उन्हें आधुनिक सुविधाओं से लैस करने का फैसला लिया गया है, सभी जिलों में आपातकालीन और ट्रॉमा सेंटर खोले जाएंगे, साथ ही मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को भी मजबूत किया जाएगा.

कैंसर और दुर्लभ बीमारियों की दवाएं होंगी सस्ती

बजट के तहत कैंसर की 17 दवाएं, शुगर और गंभीर रोगों की दवाएं तथा 7 दुर्लभ बीमारियों की दवाएं सस्ती की गई हैं, इससे मरीजों और उनके परिवारों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.

कैपेक्स बढ़ने से विकास को मिलेगी रफ्तार

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने वित्त मंत्री द्वारा नौवीं बार बजट पेश किए जाने को ऐतिहासिक बताया, उन्होंने कहा कि, कैपेक्स को 11 लाख करोड़ से बढ़ाकर 12 लाख करोड़ किया गया है, जिससे अधोसंरचना और विकास को नई गति मिलेगी और छत्तीसगढ़ को भी इसका लाभ मिलेगा.

विकसित भारत 2047 की दिशा में मजबूत बजट

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और भाजपा वरिष्ठ विधायक धरमलाल कौशिश ने कहा कि यह बजट विकसित भारत 2047 की सोच के अनुरूप है, उन्होंने कहा कि, बजट में युवा, किसान, महिला और श्रमिक सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है और इसका असर आने वाले वर्षों में स्पष्ट दिखाई देगा.

यह भी पढ़ें : CG News: प्रदेश सरकार का बड़ा कदम, शहरी इलाकों में लगेंगे 7 हाईटेक इंजेक्शन वेल

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें