CG News: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा का जांजगीर दौरा, जनादेश परब में हुए शामिल
CG News: छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जांजगीर-चांपा जिले में “जनादेश परब” का आयोजन किया गया, इस कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता जे.पी. नड्डा और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विशेष रूप से शामिल हुए.
सीएम साय ने बताया नड्डा के दौरे का महत्व
जांजगीर रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा के आगमन से प्रदेशवासियों को विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री का मार्गदर्शन एवं आशीर्वचन प्राप्त होगा.
साय सरकार ने संभाला था कार्यभार
मुख्यमंत्री साय ने जानकारी देते हुए बताया कि, 13 दिसंबर 2023 को उन्होंने उपमुख्यमंत्री अरुण साव और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के साथ पदभार ग्रहण किया था, सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर यह जनादेश परब आयोजित किया जा रहा है.

गिनाई जाएंगी सरकार की उपलब्धियां
जांजगीर स्थित पुलिस लाइन मैदान में आयोजित जनादेश परब में जनता-जनार्दन के समक्ष छत्तीसगढ़ सरकार की दो वर्षों की उपलब्धियां और राज्य के समग्र विकास के लिए लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी दी जाएगी, इस दौरान जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया जाएगा.
विशाल आमसभा को संबोधित करेंगे जेपी नड्डा
जनादेश परब के अवसर पर आयोजित विशाल आमसभा को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा संबोधित करेंगे, जिसमें वे प्रदेश के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं और भविष्य की दिशा पर अपने विचार रखेंगे.
जेपी नड्डा ने हमेशा छत्तीसगढ़ को दिया प्रेम: किरण सिंहदेव
केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा के दौरे को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा कि, भाजपा परिवार की ओर से उनका हार्दिक स्वागत है, उन्होंने कहा कि, जे.पी. नड्डा ने हमेशा छत्तीसगढ़ को विशेष स्नेह और समर्थन दिया है.
मनरेगा मुद्दे पर कांग्रेस पर साधा निशाना
मनरेगा के नाम परिवर्तन को लेकर कांग्रेस द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन पर तंज कसते हुए किरण सिंहदेव ने कहा कि, कांग्रेस ने महात्मा गांधी और सरदार वल्लभभाई पटेल को भुला दिया है, उन्होंने कहा कि, अब 100 दिन का रोजगार बढ़ाकर 125 दिन कर दिया गया है, जिसके लिए कांग्रेस को धन्यवाद देना चाहिए.
यह भी पढ़ें :CG News: रायपुर से दुर्ग तक जल्द दौड़ेगी मेट्रो ट्रेन, SCR परियोजना के DPR के लिए 5 करोड़ रुपये मंजूर
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |









