CG News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का 3 दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा, सुरक्षा से लेकर विकास तक होगी अहम चर्चा
CG News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 7 फरवरी की शाम लगभग 7 बजे रायपुर पहुंचेंगे, एयरपोर्ट से वे सीधे अपने प्रवास स्थल के लिए रवाना होंगे, उसी रात करीब 8 बजे राज्य के वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक प्रस्तावित है, इस बैठक में राज्य की कानून-व्यवस्था, आंतरिक सुरक्षा चुनौतियों और केंद्र-राज्य समन्वय से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी, नक्सल प्रभावित इलाकों की वर्तमान स्थिति भी बैठक के एजेंडे में शामिल रहेगी.
नक्सल विरोधी अभियान पर फोकस
8 फरवरी को गृह मंत्री अमित शाह वामपंथी उग्रवाद (LWE) को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे, इसमें केंद्र और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, पुलिस महानिदेशक, CRPF, BSF, ITBP सहित अन्य अर्धसैनिक बलों के शीर्ष अधिकारी शामिल होंगे, बैठक में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे अभियानों, सुरक्षा बलों की रणनीति, इंटेलिजेंस इनपुट और जमीनी हालात की समीक्षा की जाएगी, साथ ही भविष्य की कार्ययोजना पर भी चर्चा होगी.

बस्तर और नक्सल क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं पर जोर
गृह मंत्री शाह राज्य सरकार के साथ विकास कार्यों और केंद्र प्रायोजित योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा करेंगे, विशेष रूप से बस्तर और अन्य नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सड़क, संचार, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने पर फोकस रहेगा.
9 फरवरी को जगदलपुर दौरा
9 फरवरी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर पहुंचेंगे, यहां वे बस्तर पंडूम महोत्सव के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, यह महोत्सव बस्तर की जनजातीय संस्कृति, परंपरा और लोककलाओं को समर्पित है.
सुरक्षा और विकास दोनों के लिए अहम
अमित शाह का यह 3 दिवसीय दौरा छत्तीसगढ़ के लिए सुरक्षा और विकास दोनों दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, इससे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा प्रयासों की दिशा और राज्य में विकास योजनाओं की गति को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है.
यह भी पढ़ें : CG News: नक्सलियों के लिए नई राह, छत्तीसगढ़ में पुनर्वास नीति पर सरकार की बड़ी तैयारी
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










