CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे की बैठक, खेल विकास पर हुई चर्चा
CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री रक्षा खडसे से उनकी निवास कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान जनप्रतिनिधि और खेल विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने बस्तर आर्ट की प्रतिकृति और कॉफी टेबल बुक भेंट कर उनका स्वागत किया।

युवाओं को सही दिशा और संसाधन
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। सरकार की कोशिश है कि युवाओं को सही दिशा और संसाधन मिलें ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बना सकें, हाल ही में आयोजित बस्तर और सरगुजा ओलंपिक ने प्रदेश को नई पहचान दी। इन आयोजनों में कई छिपी प्रतिभाओं को मौका मिला, जिससे उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा है।
‘बस्तर पंडुम’ में सांस्कृतिक झलक
मुख्यमंत्री ने ‘बस्तर पंडुम’ आयोजन का जिक्र किया, जिसमें हजारों प्रतिभागियों ने पारंपरिक खेल, संगीत और संस्कृति के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाई। यह कार्यक्रम प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को उजागर करता है, केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में शामिल होने छत्तीसगढ़ आई हैं। उन्होंने इसे आदिवासी सशक्तिकरण और खेलों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।
यह भी पढ़ें : CG News: कुँवरगढ़ महोत्सव के साथ विकास कार्यों का लोकार्पण, ग्राम कूंरा का ऐतिहासिक नामकरण
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
