CG News: अम्बिकापुर में पूर्व विधायक पंडित रविशंकर त्रिपाठी की प्रतिमा का अनावरण, सीएम साय ने दी श्रद्धांजलि
CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सरगुजा प्रवास के दौरान अम्बिकापुर के पंडित रविशंकर त्रिपाठी चौक पर पूर्व विधायक पंडित रविशंकर त्रिपाठी की प्रतिमा का अनावरण किया।

जनसेवा को बताया प्रेरणा
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित रविशंकर त्रिपाठी का जीवन जनसेवा, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा का उत्कृष्ट उदाहरण रहा है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक है, सीएम साय ने कहा कि ऐसे व्यक्तित्व हमें सिखाते हैं कि जनसेवा ही सच्चा राष्ट्रधर्म है और इसी से एक मजबूत और समृद्ध छत्तीसगढ़ का निर्माण संभव है।
गणमान्य लोगों की उपस्थिति
इस अवसर पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे और श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुए, प्रतिमा अनावरण के दौरान पूरे क्षेत्र में श्रद्धा का माहौल देखने को मिला और लोगों ने पूर्व विधायक के योगदान को याद किया।
यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ श्रमिक महासम्मेलन में खर्च पर सफाई, विभाग ने अनियमितता के आरोपों को बताया भ्रामक
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
