CG News: नगरीय प्रशासन विभाग ने वित्तीय वर्ष के अंतिम दो दिनों में हासिल किया रिकॉर्ड फंड
CG News: वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम 48 घंटों में छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन विभाग ने मिशन मोड में कार्य करते हुए नगरीय निकायों के लिए 404.66 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड फंड प्राप्त किया। 30 मार्च 2026 को केंद्र सरकार से राज्य को 202.33 करोड़ रुपये की पहली किश्त मिली, जिसे तुरंत सभी निकायों में अंतरित किया गया।

एक दिन में ट्रांसफर और GTC तैयार
महज 24 घंटे के भीतर कोषालय से राशि निकाली गई और ग्रांट ट्रांसफर सर्टिफिकेट (GTC) तैयार कर अगली किश्त के लिए केंद्र को भेजा गया। केंद्र सरकार ने बिना किसी देरी के दूसरी किश्त की राशि भी तुरंत मंजूर कर दी।
विकास और स्वच्छता कार्यों में तेजी
इस त्वरित कार्रवाई और केंद्र के साथ बेहतरीन समन्वय से नगरीय निकायों में विकास कार्य, पेयजल आपूर्ति और स्वच्छता सुविधाओं को नई गति मिलने की संभावना है। उप मुख्यमंत्री की लगातार मॉनिटरिंग और निर्देशों के चलते यह वित्तीय उपलब्धि संभव हो पाई है।
यह भी पढ़ें : CG News: राजनांदगांव में 108 संजीवनी एम्बुलेंस सेवा का विस्तार, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया आयाम
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
