CG News: रायगढ़ में उत्कल दिवस एवं वार्षिकोत्सव, सीएम साय ने अपनत्व और विकास योजनाओं पर दिया जोर
CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उपस्थित जनसमूह को आत्मीयतापूर्वक संबोधित करते हुए कहा कि वे अतिथि नहीं, बल्कि अपने परिवार के बीच आए हैं। उन्होंने रायगढ़ की जनता के 20 वर्षों तक सांसद के रूप में मिले आशीर्वाद और स्नेह का धन्यवाद किया।
ओडिशा और छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक संबंध
मुख्यमंत्री साय ने बताया कि दोनों राज्यों के बीच ‘रोटी-बेटी’ का अटूट रिश्ता है। जशपुर के कुनकुरी से लेकर छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती क्षेत्रों में उड़िया भाषा बोली जाती है। देवभोग-गरियाबंद क्षेत्र में आज भी महाप्रसाद और रथ यात्रा की परंपरा जारी है।

सुविधा पत्रिका का विमोचन
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने समाज की पत्रिका ‘सुविधा’ का विमोचन किया। साथ ही जगन्नाथ रथ यात्रा के आयोजन के लिए 5 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, धान खरीदी दर और महतारी वंदन योजना के बारे में भी जानकारी दी।
धर्मांतरण और सुरक्षा कानून
मुख्यमंत्री ने कहा कि धर्मांतरण रोकने के लिए कड़ा कानून पारित किया गया है। साथ ही नक्सलवाद से प्रभावित क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं जैसे सड़क, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य मंप तेजी से विकास किया जा रहा है।
भर्ती और प्रशासन में पारदर्शिता
मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले दो वर्षों में 20-25 हजार भर्तियां की गई हैं। चयन मंडल और ई-ऑफिस प्रणाली से प्रशासन में पारदर्शिता और भ्रष्टाचार पर नियंत्रण स्थापित किया गया है। वन उत्पादों के वैल्यू एडिशन के माध्यम से स्वरोजगार के अवसर बढ़ाए जा रहे हैं।
बिजली बिल भुगतान समाधान योजना-2026
बकाया बिजली बिलों के भुगतान के लिए आसान किस्तों और सरचार्ज में राहत देने के उद्देश्य से यह योजना प्रारंभ की गई है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने उत्कल समाज की 8 प्रतिभाओं को सम्मानित किया और स्मृति चिन्ह भेंट किया।
यह भी पढ़ें : CG News: नगरीय प्रशासन विभाग ने वित्तीय वर्ष के अंतिम दो दिनों में हासिल किया रिकॉर्ड फंड
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
