CG News: छत्तीसगढ़ में नए वित्तीय वर्ष के साथ पेट्रोल-डीजल पर वैट में कटौती, आम और उद्योगों को लाभ

CG News: छत्तीसगढ़ में नए वित्तीय वर्ष के साथ पेट्रोल-डीजल पर वैट में कटौती, आम और उद्योगों को लाभ

CG News: छत्तीसगढ़ में नए वित्तीय वर्ष के साथ पेट्रोल-डीजल पर वैट में कटौती, आम और उद्योगों को लाभ

CG News: वाणिज्यिक कर विभाग की अधिसूचना के अनुसार अब पेट्रोल पर 24% वैट (साथ में ₹2 प्रति लीटर) और डीजल पर 23% वैट (साथ में ₹1 प्रति लीटर) लागू होगा। पहले ये दरें लगभग 1% अधिक थीं।

आम उपभोक्ताओं को सीमित राहत

कीमतों में कमी से आम लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी। अनुमान है कि वाहन उपयोग करने वालों को महीने में करीब 100 से 300 रुपये तक की ही बचत होगी, सरकार ने बल्क में डीजल खरीदने वाले उद्योगों के लिए वैट घटाकर 17% कर दिया है। इससे बड़े उपभोक्ताओं को 4 से 6 रुपये प्रति लीटर तक सस्ता डीजल मिलेगा, जो निर्माण, खनन और परिवहन क्षेत्रों के लिए बड़ा फायदा साबित होगा।

छत्तीसगढ़ में डीजल पर टैक्स घटा: 6 रुपए तक सस्ता मिलेगा फ्यूल, सरकार ने  जारी की अधिसूचना, लेकिन फायदा सिर्फ बड़े कारोबारियों को

इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर को मिलेगा बढ़ावा

इस फैसले से सड़क, पुल, रेलवे, डैम जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स की लागत कम होगी और उनकी गति तेज होने की उम्मीद है। साथ ही मैन्युफैक्चरिंग और खनन क्षेत्र में निवेश को भी बढ़ावा मिलेगा। परिवहन और निर्माण लागत घटने से महंगाई पर नियंत्रण और विकास कार्यों में तेजी आने की संभावना है।

यह भी पढ़ें : CG News: CM साय की मौजूदगी में लोकभवन में मनाया गया 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का स्थापना दिवस

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें