CG News : विशाल सतनाम सद्भाव पदयात्रा: रायपुर से गिरौदपुरी तक समाज में एकता और सद्भाव का संदेश
CG News : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम सद्भाव पदयात्रा” का शुभारंभ किया। पदयात्रा को धार्मिक विधि-विधान के साथ पावन गिरौदपुरी धाम के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जैतखाम की पूजा-अर्चना कर गुरु घासीदास बाबा का पुण्य स्मरण किया और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
गुरु घासीदास बाबा का संदेश
मुख्यमंत्री ने पदयात्रा में शामिल श्रद्धालुओं से संवाद करते हुए कहा कि गुरु घासीदास बाबा का “मनखे-मनखे एक समान” का संदेश समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह यात्रा सद्भाव, समरसता और भाईचारे को और मजबूत करेगी।
![]()
सामाजिक समरसता और मानव कल्याण के उद्देश्य
कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि यह पदयात्रा सामाजिक समरसता और मानव कल्याण के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। सभी को सामाजिक भेदभाव और द्वेष से ऊपर उठकर राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया गया।
मेले और सांस्कृतिक कार्यक्रम
पद यात्रा के दौरान गिरौदपुरी धाम मेले में विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर धर्मगुरु, विधायक और समाज के प्रबुद्धजन उपस्थित थे।यह पदयात्रा 18 से 22 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी। उद्देश्य है जन-जन तक सद्भाव, भाईचारा और समाज में एकता का संदेश पहुंचाना।
यह भी पढ़े : CG News : बलौदाबाजार में NHM के 87 संविदा पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 28 फरवरी 2026
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |









