CG News: धमतरी में शुरू हुई वाटर एंबुलेंस सेवा, डुबान क्षेत्रों में मरीजों को मिलेगी राहत
CG News: पहले मरीजों को अस्पताल पहुंचने के लिए करीब 50 किलोमीटर की लंबी यात्रा करनी पड़ती थी। अब वाटर एंबुलेंस सेवा से यह दूरी घटकर केवल 7 किलोमीटर रह गई है और मरीज महज 45 मिनट में अस्पताल पहुँच सकेंगे।
![]()
डुबान क्षेत्र के 32 गांवों को लाभ
चिखली, माटेगहन, मोंगरागहन, मोंगरी, उरपुटी, कोड़ेगांव बी, कोड़ेगांव रैय्यत सहित कुल 32 गांवों के ग्रामीणों को सीधी स्वास्थ्य सुविधा मिलने लगी है। लंबे समय से इन गांवों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी थी, जिसे अब दूर किया गया।
कलेक्टर ने किया ग्रामीणों से संवाद
कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने डुबान क्षेत्र के गांवों का दौरा किया और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने मौके पर अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने इस पहल को जीवन बदलने वाला कदम बताया।

मॉडल बन सकती है पहल
पहाड़ी और उबड़-खाबड़ रास्तों के कारण पहले मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाना मुश्किल होता था। अब वाटर एंबुलेंस सेवा से आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं तेज़ और प्रभावी होंगी, जिला प्रशासन की इस अभिनव योजना से दूरस्थ और डुबान क्षेत्रों की स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान संभव हो गया है। यह सेवा अन्य जिलों के लिए भी एक मॉडल साबित हो सकती है।
यह भी पढ़ें : CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में खनिज क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि, डिजिटल तकनीक से बढ़ा राजस्व
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
