CG News: अमृत मित्र महोत्सव में छत्तीसगढ़ की महिलाओं ने बढ़ाया प्रदेश का मान, दिल्ली में साझा किए अनुभव
CG News: नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित अमृत मित्र महोत्सव में छत्तीसगढ़ की महिलाओं ने अपने कार्यों से देशभर में पहचान बनाई, इस कार्यक्रम में बिलासपुर नगर निगम की रुक्मिणी गोस्वामी और लोरमी की हेमलता खत्री ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल की उपस्थिति में अपने अनुभव साझा किए.
देशभर से पहुंचे 1000 अमृत मित्र
यह राष्ट्रीय सम्मेलन AMRUT 2.0 (अटल नवीकरण और शहरी परिवर्तन मिशन) के तहत आयोजित किया गया था, इस कार्यक्रम में देशभर से लगभग 1000 अमृत मित्र शामिल हुए, जिनमें छत्तीसगढ़ की 75 महिलाएं भी शामिल थीं.

“वीमेन फॉर ट्री” अभियान में सक्रिय भूमिका
छत्तीसगढ़ की ये महिलाएं अपने-अपने शहरों में वृक्षारोपण, जल गुणवत्ता परीक्षण और जल संरक्षण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण काम कर रही हैं, “वीमेन फॉर ट्री” अभियान के तहत वे हरित क्षेत्रों के संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देने में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं.
सुरक्षित पेयजल और जागरूकता अभियान
अमृत मित्र महिलाएं शहरों में जल गुणवत्ता जांच, जल उपचार संयंत्र (WTP) और जल वितरण नेटवर्क के संचालन में सहयोग कर रही हैं, इसके साथ ही वे “कचरे से कंचन” जैसे अभियानों के जरिए लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक कर रही हैं.
राष्ट्रीय मंच पर साझा किए अनुभव
रुक्मिणी गोस्वामी ने कहा कि वे केवल पौधे नहीं लगा रहीं, बल्कि अपने शहर के पर्यावरण और भविष्य को सुरक्षित बनाने का काम कर रही हैं, इससे उन्हें आजीविका का अवसर भी मिला है और वे अपने परिवार की आय में सहयोग कर पा रही हैं, वहीं हेमलता खत्री ने बताया कि वे पौधों की देखभाल बच्चों की तरह करती हैं और उन्हें बढ़ते देखना बेहद संतोष देता है.
उप मुख्यमंत्री ने दी बधाई
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि भारत मंडपम जैसे राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की महिलाओं द्वारा अपने अनुभव साझा करना पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है, उन्होंने कहा कि “वीमेन फॉर ट्री – अमृत मित्र योजना” के माध्यम से महिलाओं को पर्यावरण संरक्षण के साथ आजीविका का अवसर मिल रहा है, जिससे वे सशक्त और आत्मनिर्भर बन रही हैं.
यह भी पढ़ें : CG News: प्रधानमंत्री मोदी ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त, छत्तीसगढ़ के किसानों को मिले 498.83 करोड़
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










