CG News: भिलाई में महिला सहकारिता सम्मेलन: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने महंगाई, कानून और योजनाओं पर रखी सरकार की बात

CG News: भिलाई में महिला सहकारिता सम्मेलन: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने महंगाई, कानून और योजनाओं पर रखी सरकार की बात

CG News: भिलाई में महिला सहकारिता सम्मेलन: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने महंगाई, कानून और योजनाओं पर रखी सरकार की बात

CG News: भिलाई में आयोजित राज्य स्तरीय महिला सहकारिता सम्मेलन में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े शामिल हुईं, कार्यक्रम के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत कर विभिन्न मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा.

महंगाई और गैस सिलेंडर पर बयान

मंत्री ने गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों को लेकर कहा कि इसे केवल महंगाई के नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए, उन्होंने बताया कि, अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और युद्ध जैसे हालात का असर गैस की कीमतों पर पड़ता है, क्योंकि यह आयातित संसाधन है, उन्होंने यह भी कहा कि, वर्तमान परिस्थितियां अस्थायी हैं और देश इन चुनौतियों का मजबूती से सामना कर रहा है.

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने 6 जिलों के लिए भेजी जांच टीम, कहा- भ्रष्टाचार  हुआ है तो बख्शे नहीं जाएंगे जिम्मेदार | Surajpur Minister Lakshmi Rajwade  items sent to ...

धर्म स्वतंत्रता विधेयक पर प्रतिक्रिया

धर्म स्वतंत्रता विधेयक को लेकर उठ रहे सवालों पर मंत्री ने स्पष्ट किया कि, यह कानून सर्वसम्मति से पारित हुआ है, उन्होंने कहा कि, सरकार समाज और देशहित को ध्यान में रखते हुए निर्णय लेती है और इस विधेयक का उद्देश्य व्यवस्था को मजबूत करना है.

अवैध अफीम की खेती पर सख्ती

प्रदेश में सामने आ रहे अवैध अफीम की खेती के मामलों पर मंत्री ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि, किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा, उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून सभी पर समान रूप से लागू होगा, चाहे व्यक्ति किसी भी दल से जुड़ा हो.

महतारी वंदन योजना के 2 लाख से अधिक हितग्राहियों की छंटनी, अब नहीं मिल रहा  हर महीने 1000 रुपए, जानिए कैसे कट गए नाम

महतारी वंदन योजना पर अपडेट

मंत्री ने बताया कि, महतारी वंदन योजना के तहत बड़ी संख्या में महिलाओं को लाभ मिल रहा है, जिन पात्र हितग्राहियों के नाम अभी शामिल नहीं हो पाए हैं, उन्हें जोड़ने के लिए पोर्टल दोबारा शुरू किया जाएगा, प्रक्रिया जल्द शुरू होने की बात कही गई है.

महिला सशक्तिकरण पर जोर

कार्यक्रम के दौरान महिला सहकारिता को मजबूत करने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर विशेष जोर दिया गया, सरकार द्वारा महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें : CG News: राजनांदगांव में PM-आशा योजना के तहत दलहन-तिलहन की तेज खरीदी, MSP पर किसानों को होगा फायदा

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें