CG News: विश्व वानिकी दिवस पर रायपुर में कार्यशाला, वन संरक्षण और जलवायु पर गहन मंथन
CG News: विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर रायपुर में वन संरक्षण, वृक्षारोपण और पर्यावरण जागरूकता को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए, इस दौरान विशेषज्ञों ने वनों के महत्व और सतत विकास में उनकी भूमिका पर विस्तार से चर्चा की.
वन मंत्री का संदेश
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केदार कश्यप शामिल हुए, उन्होंने कहा कि, छत्तीसगढ़ के लोगों का जीवन प्रकृति से गहराई से जुड़ा है और राज्य सरकार वनों के संरक्षण एवं विस्तार के लिए निरंतर प्रयास कर रही है, मंत्री ने राज्य में वन क्षेत्र में वृद्धि, वन्यजीवों की संख्या में बढ़ोतरी और पहली रामसर साइट का दर्जा मिलने को महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया, साथ ही विभागीय योजनाओं को लक्ष्य आधारित तरीके से लागू करने पर जोर दिया.

अरण्य भवन में कार्यशाला
अरण्य भवन में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में वन पारिस्थितिकी, जलवायु परिवर्तन और पारंपरिक ज्ञान जैसे विषयों पर गहन चर्चा हुई, इस दौरान विभिन्न पुस्तकों का विमोचन भी किया गया, विशेषज्ञों ने वनों को स्थानीय अर्थव्यवस्था से जोड़ने और जैव विविधता संरक्षण के साथ आर्थिक विकास सुनिश्चित करने की आवश्यकता बताई, साथ ही जलवायु परिवर्तन से जुड़े वित्तीय संसाधनों के बेहतर उपयोग पर भी जोर दिया गया.
तकनीकी सत्र और चर्चा
कार्यशाला में तकनीकी सत्र और पैनल चर्चा आयोजित की गई, जिसमें पारिस्थितिकी सेवाएं, ग्रीन फंड परियोजनाएं और वित्तीय सहायता के विकल्पों पर विचार-विमर्श हुआ, इस वर्ष विश्व वानिकी दिवस की थीम “वन और अर्थव्यवस्थाएँ” रखी गई है, जो वनों के आर्थिक और पर्यावरणीय महत्व को रेखांकित करती है.
यह भी पढ़ें : CG News: केरल दौरे पर CM विष्णु देव साय, कोची में BJP प्रत्याशी के नामांकन में हुए शामिल
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |









