CG News: राज्यपाल रमेन डेका से मिले युवा इनोवेटर, स्मार्ट डिवाइस से बदलेगी दृष्टिबाधितों की जिंदगी
CG News: राज्यपाल रमेन डेका से लोकभवन में युवा इनोवेटर रवि किरण ने सौजन्य भेंट की, इस दौरान उन्होंने दृष्टिबाधित व्यक्तियों के लिए विकसित एक अत्याधुनिक स्मार्ट डिवाइस का प्रदर्शन किया, जिसे दिव्यांगजनों के जीवन में बड़ा बदलाव लाने वाला माना जा रहा है.
दृष्टिबाधितों के लिए नई तकनीकी पहल
रवि किरण ने बताया कि, यह स्मार्ट डिवाइस दृष्टिबाधित लोगों को रोजमर्रा के कार्यों में अधिक स्वतंत्र और आत्मनिर्भर बनने में मदद करेगा, इस तकनीक के जरिए उनकी जीवन गुणवत्ता में सुधार होने की उम्मीद है.

राज्य में लॉन्च की तैयारी
इस अवसर पर उन्होंने राज्य में इस डिवाइस के आगामी लॉन्च कार्यक्रम के लिए राज्यपाल को आमंत्रित किया, इसका उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद लोगों तक इस सुविधा को पहुंचाना है, ताकि तकनीक का लाभ समाज के हर वर्ग तक मिल सके.
राज्यपाल ने की नवाचार की सराहना
राज्यपाल रमेन डेका ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि, ऐसे नवाचार दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में मदद करते हैं, इस दौरान हर्षिता भी उपस्थित रहीं, यह पहल तकनीक के माध्यम से सामाजिक समावेशन को बढ़ावा देने और दिव्यांगजनों के जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है.
यह भी पढ़ें : CG News: महासमुंद में नहर लाइनिंग के लिए 21 करोड़ स्वीकृत, हजारों हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा बढ़ेगी
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










