CG News: CM साय की मौजूदगी में लोकभवन में मनाया गया 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का स्थापना दिवस

CG News: CM साय की मौजूदगी में लोकभवन में मनाया गया 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का स्थापना दिवस

CG News: CM साय की मौजूदगी में लोकभवन में मनाया गया 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का स्थापना दिवस

CG News: राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि यह अवसर विभिन्न राज्यों की समृद्ध विरासत, परंपराओं और विकास यात्रा को याद करने का है। उन्होंने ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि यह पहल देश की एकता और अखंडता को मजबूत करती है।

अपनी विरासत को सहेजते हुए छत्तीसगढ़ को अग्रणी राज्य बनाने का संकल्प लें : राज्यपाल  रमेन डेका - Navabharat News

7 राज्यों को दी बधाई

कार्यक्रम में राज्यपाल ने मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, दादरा एवं नगर हवेली एवं दमन-दीव, बिहार, राजस्थान और ओडिशा के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इन राज्यों की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और आर्थिक विशेषताओं का उल्लेख किया।

CM साय ने बताया एकता का महत्व

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ देश के 140 करोड़ लोगों को जोड़ने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि भाषा, वेशभूषा और खान-पान अलग होने के बावजूद हमारी एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।

CMO Chhattisgarh | मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज लोकभवन में राज्यपाल  श्री रमेन डेका जी की गरिमामय उपस्थिति में ओडिशा, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश ...

छत्तीसगढ़-ओडिशा संबंधों का जिक्र

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच ‘रोटी-बेटी’ के संबंधों और राजस्थान के व्यापारियों के योगदान का उल्लेख करते हुए राज्यों के आपसी जुड़ाव पर प्रकाश डाला। समारोह में विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों और छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

विशेष सम्मान और सराहना

कार्यक्रम में राज्यपाल के विधिक सलाहकार भीष्म प्रसाद पाण्डेय के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें सम्मानित किया गया। वहीं, उप सचिव निधि साहू के देहदान के निर्णय की भी सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें : CG News: रायगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें