Gang Of Child Thieves : रीवा में मानव तस्करी! इतने लाख में बेचा था मासूम को
Gang Of Child Thieves : रीवा में 6 महीने के मासूम की किडनैपिंग के खुलासे ने सब को चौका दिया है। यह पूरा मामला मानव तस्करी से जुड़ा हुआ निकला। बच्चे का रीवा से अपहरण कर महाराष्ट्र ले जाया गया। जहां एक शिक्षक से 30 लाख में सौंदा किया गया था।
पुलिस ने 11 आरोपियों को इस मामले में धरदबोचा है। 1 फरार है। उसकी तलाश चल रही है। बच्चा बरामद कर लिया गया है। वही इस पूरे कांड में नए जिला के सर्वाधिक आरोपी शामिल थे।
ज्ञात हो कि 6 मई की रात शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत कॉलेज चौराहे से 6 माह के बच्चे का बाइक सवारों ने अपहरण कर लिया था। बच्चा अपनी मां के साथ सो रहा था। मच्छरदानी से बच्चे को लेकर बाइक सवार फरार हो गए थे। यह बच्चा सैकड़ों किलोमीटर दूर महाराष्ट्र पहुंच गया था। रीवा से बच्चा चुरा कर महाराष्ट्र में सौदा किया गया। अपहरण बाइक सवार बदमाशों ने किया था।
देखें वीडियो : मासूम की किडनैपिंग में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, इतने लाख में तय किया था सौदा
Gang Of Child Thieves : यह पूरा मामला मानव तस्करी से जुड़ा था। यहां से बच्चा चुरा कर महाराष्ट्र में बेच दिया गया। इसके बदले 30 लाख रुपए दिए जाने का सौदा किया गया था। बच्चा खरीदने वाला एक शिक्षक था। पुलिस ने अपहरण के तार जोडने शुरू किए तो एक एक कर सारे आरोपी पकड़ में आते गए। बच्चे को भी रीवा पुलिस ने बरामद कर लिया है।
जबलपुर में भी पुलिस ने दबिश दी थी। अब तक पुलिस के हाथ कुल 11 आरोपी लगे हैं। एक फरार बताया जा रहा है। मुख्य आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया गया है। माना जा रहा है की अभी कई और राज खुल सकते है।
बता दे राजस्थान के बारा निवासी मनीषा बाई और उसके पति अरविंद शहर के कॉलेज चौराहे में चेन सेट बेचने का काम करते हैं। 6 और 7 मई की दरमियानी रात तकरीबन 3 बजे वे अपने दो बच्चों के साथ सो रहे थे। एक बच्चे की उम्र 3 साल तो दूसरे बच्चे की उम्र 6 माह है।
इसी दौरान बाइक में सवार होकर आए बदमाशों ने सो रहे 6 माह के बच्चे को मच्छरदानी के भीतर से बाहर निकाला और लेकर रफूचक्कर हो गए थे। पति-पत्नी की नींद खुली, तो उन्होंने शोर किया लेकिन वह भाग निकले थे। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछ-तांछ कर रही है।
यह भी पढ़ें : Rewa Latest News : गोलीबारी करने वाले बदमाश खोलेंगे कई राज़!
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










