Jashpur News: जशपुर में बेटियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम, कानूनी अधिकारों से लेकर स्वच्छता तक दी गई अहम जानकारी
Jashpur News: जशपुर के लाइवलीहुड कॉलेज में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिला सशक्तिकरण केंद्र (हब) के माध्यम से ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, यह कार्यक्रम जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.
बालिकाओं को बताए गए कानूनी अधिकार
कार्यक्रम के दौरान महिला संरक्षण अधिकारी ने छात्राओं को कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम 2013 और घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005 के बारे में विस्तार से जानकारी दी, साथ ही शारीरिक, मानसिक, आर्थिक और लैंगिक हिंसा के विभिन्न रूपों को समझाते हुए उनसे बचाव और कानूनी सहायता के तरीकों पर भी प्रकाश डाला गया.
योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी
जिला मिशन समन्वयक ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के उद्देश्यों को समझाते हुए बालिकाओं की शिक्षा और सुरक्षा पर जोर दिया, इसके साथ ही प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, नोनी सुरक्षा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना और मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना जैसी योजनाओं की भी जानकारी साझा की गई.
सखी वन स्टॉप सेंटर की भूमिका पर चर्चा
कार्यक्रम में सखी वन स्टॉप सेंटर की भूमिका पर भी प्रकाश डाला गया, केंद्र प्रशासक ने बताया कि, यह केंद्र हिंसा से पीड़ित महिलाओं और बालिकाओं को चिकित्सा, कानूनी, मनोवैज्ञानिक और आपातकालीन सहायता एक ही स्थान पर उपलब्ध कराता है, कार्यक्रम के दौरान रंगोली और क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, विजेताओं को पुरस्कृत किया गया, कुल 55 छात्राओं ने इस कार्यक्रम में भाग लिया और अंत में सभी प्रतिभागियों को सेनेटरी पैड एवं जागरूकता सामग्री वितरित की गई.
यह भी पढ़ें : CG News: बिलासपुर में श्रमिक सम्मेलन: 1200 श्रमिकों को 1.36 करोड़ की सहायता राशि ट्रांसफर
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










