Jashpur News: जशपुर में ‘लखपति दीदी’ अभियान की बड़ी सफलता, 18 हजार से ज्यादा महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

Jashpur News: जशपुर में ‘लखपति दीदी’ अभियान की बड़ी सफलता, 18 हजार से ज्यादा महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

Jashpur News: जशपुर में ‘लखपति दीदी’ अभियान की बड़ी सफलता, 18 हजार से ज्यादा महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

Jashpur News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में ‘लखपति दीदी’ अभियान एक सफल मॉडल के रूप में उभरकर सामने आया है, इस पहल के तहत हजारों महिलाएं स्व-सहायता समूहों से जुड़कर अपनी आय बढ़ाने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

18 हजार से अधिक महिलाएं बनीं ‘लखपति दीदी’

जिले में अब तक 18,218 महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं, ये महिलाएं खेती, पशुपालन, खाद्य प्रसंस्करण और लघु उद्योगों के जरिए अपनी आय बढ़ाकर आत्मनिर्भर बन रही हैं, जशपुर में 12,808 स्व-सहायता समूह सक्रिय हैं, जिनसे 1,37,912 महिलाएं जुड़ी हुई हैं, ‘कृषि सखी’ और ‘पशु सखी’ गांव-गांव में आधुनिक तकनीक पहुंचाकर महिलाओं और किसानों को सशक्त बना रही हैं.

रायपुर में 'लखपति दीदी संवाद': मुख्यमंत्री बोले, लखपति दीदी अभियान से  छत्तीसगढ़ की महिलाएं लिख रही समृद्धि की नई कहानी – Nwnews24

30 हजार ‘लखपति दीदी’ बनाने का लक्ष्य

राज्य सरकार ने वर्ष 2024 से 2027 के बीच जिले में 30,877 महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है, महिलाओं को आजीविका से जोड़ने के लिए बिहान योजना के तहत 14 करोड़ रुपये मुद्रा लोन, 76 करोड़ रुपये बैंक लिंकेज, 13 करोड़ रुपये सामुदायिक निवेश निधि के रूप में वित्तीय सहायता प्रदान की गई है.

प्रशिक्षण और नए रोजगार के अवसर

करीब 8500 महिलाओं को विभिन्न आजीविका गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया है, महिलाएं अब डेयरी, बकरी पालन, पोल्ट्री और फूड प्रोसेसिंग जैसे व्यवसायों से अपनी आय बढ़ा रही हैं, 23 से 25 मार्च 2026 तक कृषि महाविद्यालय कुनकुरी में आयोजित कृषि क्रांति एक्सपो 2.0 महिलाओं को नई तकनीकों और नवाचारों से जोड़ने का मंच प्रदान करेगा, यह पहल दिखाती है कि, जब महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होती हैं, तो परिवार, गांव और पूरे समाज की प्रगति सुनिश्चित होती है.

यह भी पढ़ें : CG News: गंगरेल नौकायान उत्सव: धमतरी में महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप का भव्य आयोजन

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें