Jashpur News: प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से जशपुर में बदलाव, ग्रामीणों को मिल रही मुफ्त बिजली

Jashpur News: प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से जशपुर में बदलाव, ग्रामीणों को मिल रही मुफ्त बिजली

Jashpur News: प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से जशपुर में बदलाव, ग्रामीणों को मिल रही मुफ्त बिजली

Jashpur News: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है, इस योजना से लोगों को सस्ती, स्वच्छ और भरोसेमंद ऊर्जा मिल रही है.

PM Surya Ghar Yojana | Prime Minister Free Electricity Scheme | Samachar  Hindi Newstrack | PM Surya Ghar Yojana: प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली  योजना, घर-घर रोशनी, जेब में बचत, जानिए हकीकत |

गांवों में बदली ऊर्जा की तस्वीर

योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से दूर-दराज के गांवों में रहने वाले लोग अब सौर ऊर्जा से अपनी बिजली जरूरतें पूरी कर रहे हैं और आत्मनिर्भर बन रहे हैं, बगीचा विकासखंड के ग्राम चम्पा के कोइरा राम ने 2 किलोवाट का सोलर पैनल लगवाकर अपना बिजली बिल पूरी तरह खत्म कर दिया है, अब वे बिना किसी खर्च के बिजली का उपयोग कर रहे हैं.

सब्सिडी से आसान हुआ खर्च

सोलर पैनल लगाने में करीब 1.20 लाख रुपये खर्च हुए, जिसमें से 90 हजार रुपये की सब्सिडी सरकार ने दी, जिससे आम लोगों के लिए यह योजना सुलभ बन गई, सौर ऊर्जा के उपयोग से प्रदूषण में कमी आ रही है और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिल रहा है, इस योजना से ग्रामीण परिवारों को बिजली बिल से राहत मिली है और वे बिना किसी चिंता के ऊर्जा का उपयोग कर पा रहे हैं.

यह भी पढ़ें : CG News: अचानकमार टाइगर रिजर्व में मोबाइल नेटवर्क की शुरुआत, 3000 ग्रामीणों को मिलेगा लाभ

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें