Jashpur News: जशपुर में आज श्रमिक सम्मेलन आज, सीएम साय होंगे शामिल

Jashpur News: जशपुर में आज श्रमिक सम्मेलन आज, सीएम साय होंगे शामिल

Jashpur News: जशपुर में आज श्रमिक सम्मेलन आज, सीएम साय होंगे शामिल

Jashpur News: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिला मुख्यालय में 28 मार्च को जिला स्तरीय श्रमिक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, यह कार्यक्रम वशिष्ठ कम्युनिटी हॉल में दोपहर 1 बजे होगा, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

79 हजार श्रमिकों को सीधा लाभ

इस मौके पर 79,340 निर्माण श्रमिकों और उनके परिवारों को 27.15 करोड़ रुपए की राशि DBT के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी, यह राशि श्रम विभाग की 12 विभिन्न योजनाओं के तहत दी जाएगी।

सीएम साय आज जशपुर दौरे पर,अपने निजी निवास में मनाएंगे दीपावली

इन योजनाओं का मिलेगा लाभ

सम्मेलन में कई महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ श्रमिकों को मिलेगा, जिनमें शामिल हैं,
• दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना
• मिनीमाता महतारी जतन योजना
• श्रमिक सुरक्षा उपकरण सहायता योजना
• नोनी बाबू मेधावी शिक्षा योजना
• नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना
• श्रमिक सायकल और औजार सहायता योजना

महिलाओं और बच्चों पर फोकस

इन योजनाओं के जरिए श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा, महिलाओं के सशक्तिकरण और परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया गया है, कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन करेंगे, वहीं, विशेष अतिथि के रूप में ओपी चौधरी, राधेश्याम राठिया और राम प्रताप सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में LPG वितरण पर नई गाइडलाइन, कमर्शियल उपभोक्ताओं को सीमित आपूर्ति

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें