Jashpur News: बगिया में CM साय का जनदर्शन, ग्रामीणों की समस्याओं पर त्वरित एक्शन
Jashpur News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने गृह ग्राम बगिया में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में शिरकत की, इस अवसर पर जशपुर जिले सहित आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में ग्रामीण मुख्यमंत्री निवास पहुंचे और अपनी समस्याएं व सुझाव सीधे मुख्यमंत्री के सामने रखे.

सड़क, पानी, बिजली और स्वास्थ्य बना मुद्दा
जनदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने सड़क निर्माण, शुद्ध पेयजल की सुविधा, निर्बाध बिजली आपूर्ति, बेहतर शिक्षा व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार जैसी मूलभूत आवश्यकताओं को लेकर आवेदन सौंपे, मुख्यमंत्री ने सभी मांगों को गंभीरता से सुना और तत्काल संज्ञान लिया.
![]()
कागजों तक सीमित न रहे समाधान: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि, शिकायतों का निपटारा केवल कागजी प्रक्रिया तक सीमित नहीं होना चाहिए, उन्होंने सभी आवेदनों का वर्गीकरण कर समय-सीमा के भीतर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

बार-बार दफ्तरों के चक्कर से मिलेगी मुक्ति
मुख्यमंत्री ने कहा कि, प्रशासन का उद्देश्य यह होना चाहिए कि, आम नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, जनदर्शन जैसे कार्यक्रम जनता और सरकार के बीच विश्वास को मजबूत करने का माध्यम हैं.
यह भी पढ़ें : CG News: CM विष्णुदेव साय कोरबा और अंबिकापुर पहुंचे, राजिम विवाद पर दिया बयान
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










