Jashpur News: जशपुर दौरे पर राज्यपाल रमेन डेका, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास पर दिए अहम निर्देश

Jashpur News: जशपुर दौरे पर राज्यपाल रमेन डेका, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास पर दिए अहम निर्देश

Jashpur News: जशपुर दौरे पर राज्यपाल रमेन डेका, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास पर दिए अहम निर्देश

Jashpur News: जशपुर दौरे के दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। उन्होंने पहाड़ी कोरवा और बिरहोर जनजातियों के लिए हर माह मेडिकल कैंप आयोजित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा टीबी, सिकल सेल और महिलाओं में स्तन कैंसर जांच को विशेष प्राथमिकता देने और गंभीर मरीजों को बड़े अस्पतालों में रेफर करने के निर्देश दिए गए।

Jashpur Governors Campaign Against Drugs for Kids | Sickle Cell Focus

महिला सशक्तिकरण और रोजगार

राज्यपाल ने स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें असम और ओडिशा भेजकर हस्तशिल्प और नए डिजाइन सीखने की पहल को बढ़ावा देने की बात कही। इसके साथ ही “लखपति दीदी” लालमणि प्रजापति के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें राजभवन में सम्मानित करने की घोषणा की।

Jashpur Governors Campaign Against Drugs for Kids | Sickle Cell Focus

पर्यावरण संरक्षण की पहल

राज्यपाल ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। सर्किट हाउस स्थित मातृत्व वन में सीता अशोक का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस वन में 400 से अधिक प्रजातियों के पौधे लगाए गए हैं, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी और सम्मान की भावना विकसित करेंगे।

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने जशपुर के बेहराखार ग्राम में विशेष पिछड़ी जनजाति  बिरहोर समुदाय से आत्मीय संवाद किया।

कृषि और जल संरक्षण पर फोकस

राज्यपाल ने किसानों को जैविक खेती, वर्मी कम्पोस्ट और आधुनिक तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। जल संरक्षण के लिए डबरी निर्माण, पुराने कुओं का जीर्णोद्धार, रेन वाटर हार्वेस्टिंग और अमृत सरोवर जैसी योजनाओं को तेजी से लागू करने के निर्देश दिए गए।

पहाड़ी कोरवा और बिरहोर जनजाति के लिए मेडिकल कैंप, जशपुर में राज्यपाल रमेन  डेका ने दिए निर्देश

ग्रामीण पर्यटन और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा

राज्यपाल ने देशदेखा के पास केरेगांव में विकसित होम-स्टे का निरीक्षण किया और ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने वाली पहलों की सराहना की। उन्होंने स्थानीय व्यंजन जैसे महुआ रोटी, चीला और पीठा का स्वाद लिया और ‘जसक्राफ्ट’ ब्रांड के हस्तशिल्प उत्पादों की प्रशंसा की।

धार्मिक और सामाजिक सहभागिता

दौरे के दौरान राज्यपाल सोगड़ा स्थित अघोर संत भगवान अवधूत राम के आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने मां काली की पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने संतों से मुलाकात कर आश्रम की गतिविधियों और सामाजिक योगदान के बारे में जानकारी भी प्राप्त की।

यह भी पढ़ें : Jashpur News: पूर्व विधायक जगेश्वर राम भगत का आकस्मिक निधन, मुख्यमंत्री साय ने व्यक्त की संवेदना

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें