Jashpur News: जशपुर बनेगा टूरिज्म हब, CM साय ने रखी मयाली-बगीचा परियोजना की नींव
Jashpur News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के मयाली नेचर कैंप में 10 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली मयाली-बगीचा विकास परियोजना का भूमिपूजन किया, इस मौके पर उन्होंने कहा कि, जशपुर अब केवल प्राकृतिक सुंदरता तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि साहसिक पर्यटन और रोजगार के नए अवसरों का केंद्र बनेगा.
पर्यटन सुविधाओं का विस्तार
परियोजना के तहत पांच आधुनिक पर्यटक कॉटेज, कॉन्फ्रेंस एवं कन्वेंशन हॉल और भव्य प्रवेश द्वार का निर्माण किया जाएगा, साथ ही मधेश्वर पर्वत क्षेत्र में लैंडस्केपिंग और पाथवे विकसित किए जाएंगे, जिससे पर्यटकों को बेहतर अनुभव मिल सके.

धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
बगीचा क्षेत्र की प्रसिद्ध कैलाश गुफा में घाट, रेस्टिंग शेड और रेलिंग का जीर्णोद्धार किया जाएगा, इससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण मिलेगा तथा धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा,
होम-स्टे नीति और स्किल डेवलपमेंट पर जोर
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, पर्यटन विकास को स्थानीय रोजगार से जोड़ा जाएगा, होम-स्टे नीति के तहत ग्रामीण अपने घरों को पर्यटकों के लिए होम-स्टे में परिवर्तित कर सकेंगे, प्रस्तावित स्किल डेवलपमेंट सेंटर में युवाओं को टूर गाइड, होटल मैनेजमेंट, एडवेंचर टूरिज्म और डिजिटल बुकिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा.

साहसिक खेलों की नई शुरुआत
मयाली नेचर कैंप में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए चार नए एडवेंचर स्पोर्ट्स शुरू किए गए, मुख्यमंत्री ने एटीवी राइड, मोटरबाइक ट्रैक, बैलून शूटिंग, धनुष-बाण और माउंटेन साइकिलिंग में हिस्सा लेकर युवाओं को खेल और फिटनेस के प्रति प्रेरित किया.
कैक्टस गार्डन बनेगा आकर्षण का केंद्र
परिसर में विकसित किए जा रहे कैक्टस गार्डन में देशभर की विभिन्न कैक्टस प्रजातियों को संरक्षित किया जाएगा, इसका उद्देश्य पर्यटकों को आकर्षित करने के साथ-साथ बच्चों और युवाओं को जैव विविधता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है.
यह भी पढ़ें : Jashpur News: बगिया में CM साय का जनदर्शन, ग्रामीणों की समस्याओं पर त्वरित एक्शन
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










