Jashpur News: विश्व वानिकी दिवस पर जशपुर वन मंडल में कार्यक्रम, वन संरक्षण का दिया गया संदेश
Jashpur News: 21 मार्च 2026 को विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर जशपुर वन मंडल के विभिन्न परिक्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, इस वर्ष “वन और अर्थव्यवस्थाएं” थीम के तहत लोगों को वनों के महत्व और उनके आर्थिक योगदान के बारे में जानकारी दी गई.
विद्यार्थियों को दी गई जानकारी
जशपुर वन परिक्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी इचकेला के विद्यार्थियों को वन संरक्षण, वनाग्नि रोकथाम, नर्सरी प्रबंधन और पौधों की देखभाल से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई, छात्रों ने सक्रिय भागीदारी करते हुए पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझा.

अधिकारियों और नागरिकों की भागीदारी
कार्यक्रम में उपवन मंडलाधिकारी करण सिंह, वन परिक्षेत्राधिकारी भगत, वन अमला और स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही, सभी ने मिलकर विद्यार्थियों को जागरूक किया और उन्हें पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार बनने के लिए प्रेरित किया, सन्ना वन परिक्षेत्र में भी इस अवसर पर रैली निकाली गई, जिसमें विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों ने भाग लेकर वनों के संरक्षण और सुरक्षा का संदेश फैलाया.
बगीचा में वृक्षारोपण
पत्थलगांव के बगीचा परिक्षेत्र में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, इस दौरान बरगद और पीपल जैसे महत्वपूर्ण पौधों का रोपण किया गया, जो पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता को भी बढ़ावा देंगे.
संरक्षण का संदेश
कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि वन न केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखते हैं, बल्कि मानव जीवन और अर्थव्यवस्था के लिए भी अत्यंत आवश्यक हैं, नागरिकों से अपील की गई कि, वे वन संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाएं और पर्यावरण सुरक्षा के लिए निरंतर प्रयास करें.
यह भी पढ़ें : CG News: रायपुर में खिलाड़ियों का आगमन शुरू, 25 मार्च से ट्राइबल गेम्स का शुभारंभ
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |









