Jashpur News: कुनकुरी में कौशल विकास कार्यशाला, 150 महिलाओं को मिल प्रशिक्षण
Jashpur News: छत्तीसगढ़ में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई है, कुनकुरी के मंगल भवन में आयोजित दो दिवसीय कौशल विकास कार्यशाला में 150 महिलाओं ने भाग लिया, जिनमें 25 दिव्यांग महिलाएं भी शामिल रहीं, इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को रोजगारोन्मुख कौशल देकर आर्थिक रूप से सशक्त बनाना था.
विभिन्न कौशलों में मिला प्रशिक्षण
कार्यशाला में प्रतिभागियों को उनकी रुचि के अनुसार अलग-अलग कौशल सिखाए गए, इनमें हर्बल साबुन निर्माण, चॉकलेट बनाना, मोमबत्ती, रिबन माला, गजरा, गोबर से बने उत्पाद, बोतल आर्ट, झाड़ू-पोछा और फिनाइल निर्माण जैसे कई व्यावसायिक प्रशिक्षण शामिल थे.
दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण पर जोर
कार्यक्रम के दौरान लोकेश कावड़िया ने दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जल्द ही रायपुर में राज्य स्तरीय प्रशिक्षण केंद्र शुरू करने की घोषणा की, उन्होंने आर्थिक सशक्तिकरण को बेहद जरूरी बताया.
कलेक्टर ने बढ़ाया उत्साह
कलेक्टर रोहित व्यास ने प्रतिभागियों द्वारा तैयार उत्पादों की सराहना की और स्वयं उत्पाद खरीदकर उनका उत्साहवर्धन किया, उन्होंने कहा कि, इस तरह की पहल से स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे.
38 दिव्यांगजन हुए सम्मानित
कार्यक्रम में 38 दिव्यांगजनों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने निगम से लिए गए ऋण की पूरी अदायगी की, उन्हें साल, श्रीफल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिससे अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिली, कार्यक्रम में तुलसी कौशिक, राजेश तिवारी, पंकज वर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे, अंत में धर्मेंद्र कुमार साहू ने आभार व्यक्त किया.
यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती 2026: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 5,967 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










