Jashpur News: जशपुर में 3.8 लाख पशुओं के टीकाकरण का अभियान शुरू, विधायक रायमुनी भगत ने मोबाइल वेटरनरी यूनिट को किया रवाना
Jashpur News: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में किसानों और पशुपालकों की आर्थिक सुरक्षा के लिए बड़ा टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है, इस अभियान का शुभारंभ विधायक ने पशुपालन विभाग की मोबाइल वेटरनरी यूनिट को हरी झंडी दिखाकर किया, अभियान में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए भारत पशुधन ऐप पर रियल-टाइम डेटा एंट्री की जाएगी, जिससे पूरे अभियान की निगरानी डिजिटल माध्यम से हो सकेगी.

45 दिन तक चलेगा विशेष अभियान
यह विशेष टीकाकरण अभियान 15 मार्च से शुरू होकर 30 अप्रैल 2026 तक चलेगा, लगभग 3 लाख 80 हजार पशुओं को खतरनाक बीमारियों से सुरक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है, अभियान को सफल बनाने के लिए जिले भर में 58 विशेष टीमों का गठन किया गया है, कुल 629 कर्मी, जिनमें विभागीय कर्मचारी और पशु सखी शामिल हैं, गांव-गांव और घर-घर जाकर पशुओं का टीकाकरण करेंगे.
पशुपालकों से सहयोग की अपील
पशु चिकित्सा सेवाओं के उप संचालक डॉ. महेश सिंह बघेल ने बताया कि खुरपका-मुंहपका/एफएमडी एक अत्यंत संक्रामक रोग है, जिसका सीधा इलाज उपलब्ध नहीं है, इसलिए टीकाकरण ही इसका सबसे प्रभावी बचाव है, पशुपालन विभाग ने सुदूर अंचलों के पशुपालकों से अपील की है कि वे टीकाकरण दलों का पूरा सहयोग करें, ताकि जिले को पशु रोगों से मुक्त बनाया जा सके और किसानों को आर्थिक नुकसान से बचाया जा सके.
यह भी पढ़ें : Jashpur News: नवा रायपुर में आदि परब-2026 का समापन, जशपुरे ब्रांड ने महुआ आधारित उत्पादों से बटोरी सुर्खियां
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |









