Maihar News: मैहर में किसानों ने निजी सीमेंट को भूमि लीज देने का विरोध, आर-पार की लड़ाई का ऐलान

Maihar News: मैहर में किसानों ने निजी सीमेंट को भूमि लीज देने का विरोध, आर-पार की लड़ाई का ऐलान

Maihar News: मैहर में किसानों ने निजी सीमेंट को भूमि लीज देने का विरोध, आर-पार की लड़ाई का ऐलान

Maihar News: मैहर जिले के किसानों ने 3600 एकड़ उपजाऊ कृषि भूमि 40 साल की लीज पर डालमिया सीमेंट कंपनी को दिए जाने के विरोध में बुधवार को विशाल रैली और ‘किसान महापंचायत’ का आयोजन किया। किसानों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि भूमि अधिग्रहण जारी रहा तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

किसानों का विरोध और महापंचायत

मैहर जिले के अमरपाटन और रामपुर बघेलान तहसीलों की लगभग 3600 एकड़ उपजाऊ कृषि भूमि डालमिया सीमेंट कंपनी को 40 वर्ष की लीज पर दिए जाने के प्रस्ताव के विरोध में किसानों ने बुधवार को आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया। किसानों ने ट्रैक्टरों, चारपहिया वाहनों और बाइकों के साथ पुरानी कृषि उपज मंडी तक विशाल रैली निकाली और महापंचायत का आयोजन किया।

किसानों ने एसडीएम को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी कि यदि यह भूमि अधिग्रहण नहीं रोका गया तो आने वाले दिनों में आंदोलन और सख्त होगा। राष्ट्रीय किसान प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि किसानों की उपजाऊ जमीन एक उद्योग को सौंपना क्षेत्र के किसानों के भविष्य के साथ अन्याय है।

मार्च और नारेबाजी

रैली मैहर ढाबा बायपास से लालपुर होते हुए अमरपाटन मुख्य मार्ग से पुरानी कृषि उपज मंडी तक निकाली गई। इस दौरान किसानों ने भूमि अधिग्रहण और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सैकड़ों किसान ट्रैक्टर, चारपहिया वाहन और बाइक लेकर सड़क पर उतरे और शहर भर में शक्ति प्रदर्शन किया।

 

महापंचायत में उठाए गए अन्य मुद्दे

पुरानी कृषि उपज मंडी में 1 बजे से 3:30 बजे तक चली महापंचायत में सिर्फ भूमि अधिग्रहण ही नहीं बल्कि किसानों से जुड़े अन्य गंभीर मुद्दों पर भी चर्चा हुई। इसमें आवारा और जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा, दुग्ध का समर्थन मूल्य 9 रुपये प्रति लीटर निर्धारित करने, बकाया भुगतान, बिजली विभाग की मनमानी बिल वसूली, तहसीलों और सरकारी दफ्तरों में फैले भ्रष्टाचार, और बैंकों की मनमानी जैसे समस्याओं पर भी सरकार को घेरा गया।

यह भी पढ़ें: Rewa News: रीवा में ठेले पर खुलेआम अवैध शराब बिक्री, प्रशासन पर उठे सवाल

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें