Maihar News: मैहर में कांग्रेस विरोध प्रदर्शन में बड़ा हादसा,ट्रैफिक टीआई झुलसे  

Maihar News: मैहर में कांग्रेस विरोध प्रदर्शन में बड़ा हादसा,ट्रैफिक टीआई झुलसे  

Maihar News: मैहर में कांग्रेस विरोध प्रदर्शन में बड़ा हादसा,ट्रैफिक टीआई झुलसे  

Maihar News:मैहर में कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। पुतला दहन के समय आग की चपेट में आकर ट्रैफिक टीआई विक्रम सिंह पाठक झुलस गए। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। मामले की जांच जारी है |

मंत्री के बयान के विरोध में प्रदर्शन

मैहर में शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे यह प्रदर्शन प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ आयोजित किया गया था। आरोप है कि मंत्री ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके विरोध में कांग्रेस ने पुतला दहन का कार्यक्रम रखा था।

आग भड़कने से बिगड़े हालात

जानकारी के अनुसार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेश घई के नेतृत्व में प्रदर्शन हो रहा था। पुलिस व्यवस्था संभालने में जुटी थी। इसी दौरान पुतला दहन के समय आग अचानक भड़क उठी और मौके पर मौजूद टीआई विक्रम सिंह पाठक उसकी चपेट में आ गए। उनकी वर्दी में आग लगते ही अफरा-तफरी मच गई। साथी पुलिसकर्मियों ने तुरंत आग बुझाई और उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

आईसीयू में भर्ती, कई हिस्से झुलसे

सिविल अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, टीआई की कमर, पीठ, जांघ और हाथ गंभीर रूप से झुलसे हैं। उन्हें आईसीयू में रखा गया है। स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल या जबलपुर रेफर किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

एसपी और कलेक्टर का बयान

मैहर एसपी अवधेश प्रताप सिंह ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर पेट्रोल जैसे ज्वलनशील पदार्थों का उपयोग गंभीर खतरा पैदा कर सकता है। घटना के संबंध में वीडियो फुटेज और गवाहों के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वहीं कलेक्टर रानी बाटड़ ने कहा कि मामले की जांच जारी है और जो भी जिम्मेदार पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Rewa News: रीवा में DEO कार्यालय में कलेक्टर का औचक निरक्षण,शिक्षा विभाग में हडकंप 

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें