Maihar News: मैहर में ऑपरेशन प्रहार 2.0, 27 किलो गांजा और कोडीन सिरप जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार
Maihar News: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार 2.0’ के तहत मैहर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थों की खेप जब्त की है। इस दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी
कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक अनिमेष द्विवेदी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक कार में अवैध मादक पदार्थ ले जाए जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रामवन पथ गमन रोड स्थित जीतनगर मोड़ के पुल के नीचे सर्विस रोड पर घेराबंदी की। घेराबंदी के दौरान काले रंग की डस्टर कार (क्रमांक MP19CC3342) को रोककर तलाशी ली गई।
लाखों रुपये का मादक पदार्थ जब्त
वाहन की तलाशी लेने पर डिग्गी से 27.2 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 4 लाख 10 हजार रुपये आंकी गई है। इसके अलावा 221 शीशी कोडीन फॉस्फेट युक्त प्रतिबंधित ऑनरेक्स कफ सिरप भी जब्त किया गया, जिसकी कीमत लगभग 65 हजार रुपये बताई गई है।
तस्करी में प्रयुक्त डस्टर कार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है, जिसकी कीमत करीब 8 लाख रुपये बताई जा रही है। इस तरह कुल मिलाकर लगभग 12 लाख 75 हजार रुपये मूल्य का मादक पदार्थ और वाहन जब्त किया गया है।
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8, 20, 21, 22, 29 तथा मध्य प्रदेश ड्रग कंट्रोल अधिनियम की धारा 5/13 के तहत अपराध दर्ज किया है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
आरोपी गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपियों में मैहर के ग्राम खैरा निवासी सुरेंद्र पटेल, सतना जिले के नागौद थाना क्षेत्र के पोडी निवासी अंकुश जायसवाल और मैहर के पोडी निवासी अमन कुशवाहा शामिल हैं।मुख्य आरोपी सुरेंद्र उर्फ रामनरेश पटेल के खिलाफ मैहर और सिविल लाइन सतना थानों में जुआ अधिनियम, आबकारी अधिनियम, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत पूर्व में भी प्रकरण दर्ज हैं।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के कारोबार और अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: Sidhi News: सीधी पुजारी हत्याकांड पर जनआक्रोश, कुसमी में तहसील-एसडीएम कार्यालय घेराव, बाजार बंद
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |









