Mauganj News: मऊगंज में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा,166 चालको पर कार्रवाई
Mauganj News: मऊगंज जिले में यातायात पुलिस ने ट्रैफिक नियम तोड़ने वालो पर सख्ती दिखाई है | जहाँ 15 दिन का विशेष अभियान चलाकर पुलिस ने 166 वहान चालको का चालान काटकर कुल 1 लाख 46 हजार 800 रुपये जुर्माना राशि वसूला है| यह केवल चालानी कार्यवाही के लिए नही बल्कि जनता को सन्देश और जागरूक करने कि पहल है|
15 दिन चला अभियान
मऊगंज जिले में यातायात पुलिस ने ट्रैफिक नियम तोड़ने वालो पर सख्ती दिखाई है| यातायात पुलिस मऊगंज ने 3 फ़रवरी से 17 फ़रवरी तक इस विशेष अभियान को विभिन्न जगहों पर चलाकर यातायात नियामो के प्रति जागरूक करने का सन्देश दिया है | यातायात प्रभारी नरेश सिंह द्वारा बताया गया कि पुलिस ने नागरिकों से अपील कि है कि दोपहिया वहान चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वहां चलाते समय सीट बेल्ट अनिवार्य रूप से उपयोग करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सके |
आपदाओं का मुख्य कारण
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि जिले कि यातायात व्यवस्था को सुसंगठित बनाने और सड़क हादसे में कमी लाने के लिए विशेष कार्ययोजना बना कर कार्य किया जा रहा है| उन्होंने ने बताया कि मऊगंज में कुल 6 चिन्हित ब्लैक स्पॉट का निरिक्षण कर जरुरी सुधार कार्य कर दिया गया है| उन्होंने बताया कि तेज रफ़्तार से वहान चलाना, नशे में ड्राइविंग,वहान चलाते वक्त फ़ोन का उपयोग और सीट बेल्ट न लगाना आपदाओं का मुख्य कारण है|
यातायात नियम का पालन
मऊगंज के अधिकारियों ने आम जनमानास से यातायात नियमो का गंभीरता से पालन करने कि अपील कि है| उन्होंने यह भी कहा कि एक छोटी सी असावधानी न मात्र चालक को बल्कि उसके पूरे परिवार को गंभीर परिस्थितियों ला सकती है | इसीलिए वहान चलते वक्त सावधानी और सम्पूर्ण यातायात नियमो का पालन जरुरी है | सुरक्षित यात्रा ही आपके जीवन और समाज कि रक्षा सुनिश्चित करती है|
यह भी पढ़ें:Rewa News: रीवा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैकुंठपुर में कलेक्टर का औचक निरीक्षण
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |









