Mauganj News: मऊगंज में देर रात घर में घुसकर परिवार पर प्राणघातक हमला

Mauganj News: मऊगंज में देर रात घर में घुसकर परिवार पर प्राणघातक हमला

Mauganj News: मऊगंज में देर रात घर में घुसकर परिवार पर प्राणघातक हमला

Mauganj News: मऊगंज जिले में देर रात को शराब के नशे में धुत अज्ञात लोगो ने घर में घुस कर सोते हुए लोगो पर प्राणघातक हमला कर दिया |  लाठी, टाँगे और सब्बल से हुए हमले में परिवार के पांच लोगो को भारी चोटें आई| पुलिस ने मामले की शिकायत दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है |

जानिए पूरा मामला

मऊगंज जिले के शाहपुर गाँव में गुरुवार को देर रात  शराब के नशे में चूर कुछ अज्ञात लोगों द्वारा घर में घुसकर हमला कर दिया गया| पीडिता द्वारा बताया गया की रात 9-10 बजे के आसपास शराब के नशे में कुछ लोगो द्वारा गाली-गलोज करते घर में घुस कर,उसके सोते हुए बेटे पर हमला कर दिया गया और जब बचाने के लिए परिवार के सदस्य पहुचे तब उन पर भी जानलेवा हमला कर दिया गया|

 

 

अस्पताल में भर्ती

जिससे पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये और घायलों को सिविल अस्पताल भर्ती कराया गया जहाँ 3 लोगो को संजय गाँधी अस्पताल रेफ़र कर दिया गया, अभी भी तीनो की स्थित गंभीर बताई जा रही है | पुलिस ने मामले की शिकायत दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है |

 

यह भी पढ़ें: CG News: रजिस्ट्री सेवाओं में बड़ा सुधार, मुख्यमंत्री साय ने चार नए उप-पंजीयक कार्यालय खोलने को दी मंजूरी

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें