Mauganj News: मऊगंज जिला ‘जल अभावग्रस्त क्षेत्र’ घोषित, निजी नलकूप खनन पर तत्काल प्रतिबंध
Mauganj News: मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले में गिरते भू-जल स्तर और संभावित पेयजल संकट को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है, कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी संजय कुमार जैन ने जिले को तत्काल प्रभाव से ‘जल अभावग्रस्त क्षेत्र’ घोषित करते हुए निजी नलकूप खनन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है, यह आदेश 15 जुलाई तक या वर्षा ऋतु शुरू होने तक प्रभावी रहेगा, प्रशासन का कहना है कि भू-जल के लगातार दोहन के कारण जिले में जल स्तर तेजी से नीचे जा रहा है, जिससे आने वाले समय में पेयजल संकट गहराने की आशंका है.
![]()
भू-जल स्तर में तेजी से गिरावट
प्रशासन के अनुसार जिले में सिंचाई और अन्य कार्यों के लिए भू-जल का अत्यधिक उपयोग किया जा रहा है, इसके चलते भू-गर्भ जल स्तर में लगातार गिरावट दर्ज की गई है, यदि समय रहते नियंत्रण नहीं किया गया तो गर्मी के मौसम में गंभीर पेयजल संकट की स्थिति बन सकती है.

निजी नलकूप खनन पर पूर्ण प्रतिबंध
जारी आदेश के अनुसार अब जिले में कोई भी व्यक्ति या निजी ठेकेदार बिना अनुमति के नया नलकूप नहीं खोद सकेगा, यह प्रतिबंध केवल निजी खनन पर लागू होगा, जबकि सरकारी योजनाओं के तहत होने वाले नलकूप निर्माण कार्य पहले की तरह जारी रहेंगे.
जल स्रोतों का उपयोग केवल पेयजल के लिए
प्रशासन ने नदी, नालों, स्टॉप डैम, सार्वजनिक कुओं और अन्य जल स्रोतों के पानी को केवल पेयजल और घरेलू उपयोग के लिए सुरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं, ताकि आम नागरिकों को पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके.
अनुमति के बिना उपयोग पर होगी कार्रवाई
यदि किसी को विशेष परिस्थितियों में जल स्रोतों के उपयोग या खनन की आवश्यकता होगी, तो इसके लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) से लिखित अनुमति लेना अनिवार्य होगा, कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि जल संसाधनों का संतुलित और समान वितरण प्रशासन की प्राथमिकता है, आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें : Satna News: नागौद के पूर्व विधायक यादवेंद्र सिंह पंचतत्व में विलीन, श्रद्धांजलि देने उमड़ा जनसैलाब
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










