Mauganj News: एक महीने से सार्वजनिक जीवन से दूर मऊगंज विधायक, कांग्रेस ने उठाए सवाल
Mauganj News: मऊगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रदीप पटेल को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि विधायक पिछले लगभग एक महीने से सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए हैं और उनका कोई स्पष्ट पता नहीं चल पा रहा है, जिससे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
कांग्रेस ने IG से की शिकायत
मामले को गंभीर बताते हुए शुक्रवार को कांग्रेस के प्रदेश महासचिव गुरमीत सिंह मंगू के मार्गदर्शन में प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस महानिरीक्षक (IG) रीवा से मुलाकात कर विधायक की गुमशुदगी दर्ज करने की मांग की है, और जल्द से जल्द पता लगाने की भी मांग की गई| कांग्रेस नेताओं का कहना है कि जहाँ सत्तापक्ष का विधायक लंबे समय से गायब है, वहां जनता की सुरक्षा का अनुमान लगाया जा सकता है|
जनता को आधिकारिक जानकारी देने की मांग
कांग्रेस का कहना है कि यदि विधायक किसी कारणवश अस्वस्थ या अन्य वजह से सार्वजनिक जीवन से दूर हैं, तो इसकी आधिकारिक जानकारी सामने आनी चाहिए, ताकि क्षेत्र की जनता में फैल रही आशंकाओं पर विराम लग सके।
प्रशासनिक प्रतिक्रिया
वहीं, इस पूरे मामले को लेकर मऊगंज पुलिस का कहना है की विधायक की ओर से कोई भी शिकायत नही दर्ज करवाई गई है,मऊगंज पुलिस अधीक्षक का भी कहना है की इलाके में शांति का माहौल है, किसी तरह की घबराहट नही है|
यह भी पढ़ें:Mauganj News: मऊगंज में अवैध शराब पर कार्रवाई, 315 पाव देशी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










