Mauganj News: मऊगंज में दहेज प्रताड़ना केस में पुलिस पर लापरवाही के आरोप
Mauganj News: मऊगंज जिला के शाहपुर इलाके में दहेज प्रताड़ना से परेशान एक महिला ने पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। चंदेह निवासी नजराना बानो सोमवार को एसपी कार्यालय पहुंचीं और न्याय की मांग की।
कोर्ट आदेश फिर भी
मऊगंज जिला के शाहपुर इलाके में दहेज प्रताड़ना से परेशान महिला का आरोप है कि अदालत द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किए जाने के बावजूद शाहपुर थाना पुलिस उनके पति को गिरफ्तार नहीं कर रही है। उनका कहना है कि कई बार थाने जाने के बाद भी उन्हें सिर्फ आश्वासन दिया गया, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
दहेज के लिए मारपीट
नजराना बानो के मुताबिक, उनकी शादी जून 2020 में मोहम्मद रसीद से हुई थी। शादी के एक साल बाद ही ससुराल पक्ष ने दहेज की मांग को लेकर उनके साथ मारपीट की और उन्हें घर से निकाल दिया। इसके बाद उन्होंने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई और भरण-पोषण के लिए कोर्ट में मामला दायर किया।महिला का कहना है कि कोर्ट में समझौते के बाद पति उन्हें अपने साथ घर ले गया, लेकिन महज एक सप्ताह के भीतर दोबारा घर से बाहर कर दिया।
आर्थिक तंगी से जूझ रही पीड़िता
नजराना बानो ने बताया कि वे इस समय आर्थिक संकट से गुजर रही हैं। उनके पति रीवा में प्राइवेट एंबुलेंस चलाते हैं।
मामले में विक्रम सिंह (एडिशनल एसपी) ने थाना प्रभारी को जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अब पीड़िता को पुलिस की अगली कार्रवाई का इंतजार है।
यह भी पढ़ें: Mauganj News: मऊगंज में अवैध शराब पर पुलिस की कार्रवाई, 64 लीटर शराब सहित कार जब्त
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |









