Mauganj News: मऊगंज में अवैध शराब पर पुलिस की कार्रवाई, 64 लीटर शराब सहित कार जब्त

Mauganj News: मऊगंज में अवैध शराब पर पुलिस की कार्रवाई, 64 लीटर शराब सहित कार जब्त

Mauganj News: मऊगंज में अवैध शराब पर पुलिस की कार्रवाई, 64 लीटर शराब सहित कार जब्त

Mauganj News: मऊगंज जिला में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। लौर थाना पुलिस ने 64 लीटर अवैध शराब से भरी एक कार को जब्त किया है। हालांकि, वाहन में सवार दो तस्कर मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी

रविवार शाम पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक कार में अवैध शराब की खेप ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने ग्राम जोधपुर के पास घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोक लिया। पुलिस टीम को देखकर कार सवार दोनों आरोपी वाहन छोड़कर भाग निकले।

कार से 64 लीटर शराब बरामद

वाहन की तलाशी लेने पर पुलिस को 7 पेटी और 10 पाव सहित कुल 64 लीटर अवैध शराब मिली। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 36 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने शराब के साथ कार को भी अपने कब्जे में ले लिया है।

दो आरोपी चिह्नित, तलाश जारी

पुलिस ने ग्राम सगरा निवासी भूपेंद्र सिंह और प्रकाश उर्फ राहुल सिंह को इस मामले में आरोपी के रूप में चिन्हित किया है। दोनों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था। पुलिस पूरे नेटवर्क की पड़ताल में जुटी है।

यह भी पढ़ें: MP News: MP में पीएम किसान योजना से 1.66 लाख किसान सूची से बाहर, मदद राशि में भी कमी

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें