Mauganj News: मऊगंज में पुलिस घोटाला, छह लोगों को सैकड़ों केसों में गवाह बनाया

Mauganj News: मऊगंज में पुलिस घोटाला, छह लोगों को सैकड़ों केसों में गवाह बनाया

Mauganj News: मऊगंज में पुलिस घोटाला, छह लोगों को सैकड़ों केसों में गवाह बनाया

Mauganj News: मऊगंज में पुलिस ने 1000 से अधिक मामलों में केवल छह लोगों को गवाह बनाया। इनमें थाने से जुड़े लोग और दिव्यांग व्यक्ति भी शामिल हैं। CCTNS पोर्टल की जांच में खुलासा हुआ कि कई गवाहों के नाम बिना उनकी जानकारी के दर्ज किए गए थे।

मऊगंज पुलिस में फर्जीवाड़ा खुलासा

मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में पुलिस की बड़ी गड़बड़ी सामने आई। लौर और नईगढ़ी थानों में 1000 से अधिक मामलों में केवल छह लोगों को गवाह बनाया गया। मामले की जांच CCTNS पोर्टल के रिकॉर्ड से हुई, जिसमें यह साफ हुआ कि कुछ चुनिंदा नाम बार-बार दर्ज किए गए।

थाने से जुड़े लोग बन गए गवाह

इन छह गवाहों में थाना प्रभारी का ड्राइवर, रसोइया और अन्य करीबी शामिल थे। गवाहों ने बताया कि कई मामलों में उन्हें दस्तखत करने के लिए कहा गया, लेकिन सैकड़ों केसों में उनका नाम बिना जानकारी के दर्ज कर दिया गया। दिव्यांग व्यक्ति अरुण तिवारी को भी 500 से अधिक मामलों में गवाह बनाया गया।

कार्यप्रणाली पर उठ रहें सवाल

राहुल विश्वकर्मा और अन्य गवाहों ने स्वीकार किया कि उन्होंने केवल कुछ ही मामलों में दस्तखत किए थे। पुलिस की इस कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। इस मामले की गहन जांच आवश्यक है, ताकि भविष्य में ऐसे फर्जीवाड़े और गवाहों के दुरुपयोग को रोका जा सके।

यह भी पढ़े: Satna News: सतना जिले में डॉग बाइट से लोगों में दहशत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें