Mauganj News: मऊगंज में चोरी की अपाची बाइक बरामद, दो युवक गिरफ्तार

Mauganj News: मऊगंज में चोरी की अपाची बाइक बरामद, दो युवक गिरफ्तार

Mauganj News: मऊगंज में चोरी की अपाची बाइक बरामद, दो युवक गिरफ्तार

Mauganj News: मऊगंज क्षेत्र में हुई बाइक चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए नईगढ़ी थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चोरी की गई अपाची 160 सीसी मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है। पूरी कार्रवाई थाना प्रभारी उप निरीक्षक गोविंद तिवारी के नेतृत्व में की गई।

घर के बाहर खड़ी बाइक ले उड़े आरोपी

पुलिस जानकारी के अनुसार, ग्राम दुबगवां निवासी अमित साकेत ने 26 फरवरी को थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 25 फरवरी की रात वे अपनी बहन के ससुराल डिहिया गांव में शादी समारोह में शामिल होने गए थे।

रात करीब 11 बजे उन्होंने अपनी सफेद रंग की अपाची 160 सीसी बाइक (क्रमांक एमपी17जेडआर9329) घर की ओसारी में खड़ी की थी। रात लगभग 1 बजे आवाज सुनकर जब वे बाहर आए, तो दो युवक बाइक लेकर भागते दिखाई दिए। इसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने शुरू की तलाश 

शिकायत मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और आसपास के क्षेत्रों में तलाश शुरू की। जांच के दौरान लालगंज मोड़ पर संदेह के आधार पर पोषक साकेत (22 वर्ष, निवासी शिवराजपुर) और दयाशंकर साकेत (20 वर्ष, निवासी डिहिया) को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर चोरी की बाइक डिहिया बगार स्थित एक खदान के पीछे से बरामद की गई।

न्यायालय में पेशक्ष 

दोनों आरोपियों को विधि अनुसार गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की आगे भी जांच की जा रही है और यदि अन्य  कोई और शामिल पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Sidhi News: राज्यपाल मंगू भाई पटेल का सीधी दौरा, जनजातीय गांवों में पहुंचकर सुनी समस्याएं

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें