Mauganj News: मऊगंज में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत पति समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Mauganj News: मऊगंज में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत पति समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Mauganj News: मऊगंज में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत पति समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Mauganj News: मऊगंज पुलिस ने नवविवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में पति सहित ससुराल पक्ष के पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

दहेज प्रताड़ना के संकेत

मृतका कुंती केवट (20) निवासी हर्रई मुड़हान की शादी को अभी केवल 9 महीने ही हुए थे। 23 फरवरी 2026 को उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। चूंकि विवाह के सात वर्ष के भीतर यह मौत हुई, इसलिए मामले में अनुविभागीय अधिकारी द्वारा मर्ग जांच कराई गई। जांच के दौरान मायके पक्ष के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर दहेज प्रताड़ना के संकेत मिले।

दहेज में मोटरसाइकिल की मांग का आरोप

मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि शिवराजपुर निवासी पति कुशल केवट, ससुर रामसजीवन, सास कमलेशवती, जेठ लवकुश और जेठानी गीता दहेज में मोटरसाइकिल की मांग को लेकर कुंती को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। परिजनों ने ससुर पर अशोभनीय व्यवहार करने के भी गंभीर आरोप लगाए हैं।

दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज

पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी के निर्देशन में की गई जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने पाया कि मौत सामान्य नहीं थी। इसके बाद पुलिस ने अपराध क्रमांक 139/26 दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं और दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।

पुलिस टीम ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

सचि पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विवेचना के दौरान सभी पांचों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। इस कार्रवाई में सउनि सतेन्द्र सिंह और मऊगंज थाना स्टाफ की अहम भूमिका रही। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें: Satna News: सतना में नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिला परिजनों ने पति पर लगाया हत्या का आरोप

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें