Mauganj News: मऊगंज में दिनदहाड़े चोरी की वारदात, करीब 95 हजार का सामान पार
Mauganj News: मऊगंज जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिछरहटा में शुक्रवार दोपहर एक सूने मकान को निशाना बनाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। अज्ञात बदमाश ताला तोड़कर घर में घुसे और सोने-चांदी के जेवरात व नगदी सहित लगभग 95 हजार रुपये का सामान लेकर फरार हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है और उन्होंने क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
घर सूना पाकर किया वार
पीड़ित मंगलेश्वर प्रसाद केवट (32) ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उनके अनुसार, वे सुबह करीब 8:30 बजे घर में ताला लगाकर ऑटो से स्कूल चले गए थे। दोपहर लगभग 1 बजे के आसपास अज्ञात चोरों ने मकान का ताला तोड़ दिया। शाम को उनके भाई ने फोन कर घर में चोरी की जानकारी दी। घर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि आलमारी का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था और कमरों के ताले टूटे हुए थे।

जेवरात और नगदी ले उड़े बदमाश
शिकायत के मुताबिक, करीब 60 हजार रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण चोरी हुए हैं। इनमें 12 मनचली, एक छोटा लॉकेट, चांदी का हाफ सेट, कान का सुई-धागा और दो जोड़ी पायल शामिल हैं। इसके अलावा लगभग 35 हजार रुपये नगद भी गायब मिले। कुल नुकसान करीब 95 हजार रुपये आंका गया है। परिवार के अन्य कमरों के ताले भी टूटे पाए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।
संदेह और पुलिस कार्रवाई
पीड़ित ने गांव के दो व्यक्तियों पर संदेह जताया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 331(3) और 305(ए) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों का आरोप है कि सूचना दिए जाने के बावजूद पुलिस मौके पर देर से पहुंची। वहीं ग्रामीणों ने शीघ्र कार्रवाई और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
यह भी पढ़ें: Sidhi News: सीधी में किसानों ने अमेरिका-भारत व्यापार समझौते का किया विरोध
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |









