Mauganj News: मऊगंज में दर्दनाक सडक हादसा, बाइक-साइकिल के टक्कर में 2 घायल
Mauganj News: मऊगंज में रविवार सुबह सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए।टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों राहगीर सड़क पर गिर पड़े और गंभीर चोटें आईं। हादसे में एक घायल की हालत गंभीर है, जिसे रीवा रेफर कर दिया गया है|
आमने-सामने भिड़ंत
जानकारी के अनुसार, मऊगंज जिले की हनुमना तहसील अंतर्गत बहुती गांव निवासी राजरखन यादव मोटरसाइकिल से पटेहरा की ओर से वापस लौट रहे थे। उसी दौरान बिछरहटा निवासी मोहम्मद दरोगा साइकिल से अपने गांव की तरफ जा रहे थे। टड़हर गांव के समीप दोनों की सीधी टक्कर हो गई, जिससे दोनों घायल हो गए।
गंभीर घायल रीवा रेफर
घटना की खबर मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल मऊगंज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज किया। डॉक्टरों ने मोहम्मद दरोगा की हालत चिंताजनक देखते हुए उन्हें संजय गांधी अस्पताल रीवा रेफर कर दिया, जबकि राजरखन यादव का इलाज मऊगंज सिविल अस्पताल में जारी है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जाँच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: MP News: मैहर में घर से दवाई लेने निकला था युवक, खेत में मिला शव
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










