MP News: MP में पीएम किसान योजना से 1.66 लाख किसान सूची से बाहर, मदद राशि में भी कमी

MP News: MP में पीएम किसान योजना से 1.66 लाख किसान सूची से बाहर, मदद राशि में भी कमी

MP News: MP में पीएम किसान योजना से 1.66 लाख किसान सूची से बाहर, मदद राशि में भी कमी

MP News: फरवरी 2019 में केंद्र की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत किसानों को सालाना 6 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने के उद्देश्य से की गई थी।मध्य प्रदेश में राज्य सरकार द्वारा अतिरिक्त 6 हजार रुपए जोड़कर किसानों को कुल 12 हजार रुपए वार्षिक सहायता दी जा रही थी।अब संसद में प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश के 1.66 लाख से अधिक किसान योजना की सूची से बाहर हो गए हैं।

तीन साल में घटे 1.66 लाख हितग्राही

मध्यप्रदेश में 1.66 लाख किसानो के नाम काट जाने का अकड़ा सामने आया है| राज्यसभा में सरकार द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, नवंबर 2022 में 11वीं किश्त के समय मध्य प्रदेश में लाभार्थियों की संख्या 83,48,005 थी। दिसंबर 2025 में 19वीं किश्त तक यह संख्या घटकर 81,81,751 रह गई।इस प्रकार तीन वर्षों में कुल 1,66,254 किसानों की संख्या कम हुई है, जिसका सीधा असर राज्य को मिलने वाली सहायता राशि पर पड़ा है।

ई-केवाईसी अधूरी किश्त अटकी

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 74,271 किसानों की किश्तें केवल ई-केवाईसी सत्यापन अधूरा होने के कारण रुकी हुई हैं। प्रक्रिया पूरी होने पर इन किसानों को पुनः लाभ मिल सकता है। तकनीकी अनिवार्यताओं को लाभार्थियों की संख्या में गिरावट का एक प्रमुख कारण माना जा रहा है।

प्रति किश्त 93 करोड़ रुपए की कमी

लाभार्थियों की संख्या घटने से राज्य को मिलने वाली राशि में भी गिरावट दर्ज की गई है।

वर्ष 2022 में प्रति किश्त लगभग ₹1,730.12 करोड़ वितरित हुए।

वर्ष 2025 में यह राशि घटकर ₹1,636.35 करोड़ रह गई।

यानी प्रति किश्त करीब ₹93.77 करोड़ की कमी आई है, जो किसानों के लिए आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

सियासी बयानबाजी तेज                  

कांग्रेस विधायक सुजीत सिंह चौधरी ने आरोप लगाया कि धीरे-धीरे किसानों को योजना से बाहर किया जा रहा है और मिलने वाली राशि “ऊंट के मुंह में जीरा” जैसी है।

वहीं प्रदेश के कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना ने कहा कि योजना से किसी किसान को जानबूझकर बाहर नहीं किया गया है और पात्र किसानों को लाभ मिल रहा है।

यह भी पढ़ें:Satna News: सतना जिला अस्पताल में स्ट्रेचर संकट, परिजनों की बढ़ी परेशानी

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें