MP News: सरकारी कर्मचारियों के DA में 3% वृद्धि, DA बढ़कर 58% हुआ
MP News: मध्यप्रदेश सरकार ने महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी का आदेश जारी किया है। इस बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों का DA 55% से बढ़कर 58% हो जाएगा। यह आदेश 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी माना जाएगा और बढ़े हुए DA का भुगतान मई 2026 के वेतन में किया जाएगा।

मुख्यमंत्री की घोषणा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पहले ही DA में 3% बढ़ोतरी की घोषणा कर दी थी। इसके बाद कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव पारित हुआ और फाइनेंस विभाग ने औपचारिक आदेश जारी कर कर्मचारियों को राहत दी। फिलहाल, पेंशनरों के महंगाई भत्ते पर आदेश जल्द जारी होने की संभावना है।
एरियर का भुगतान 6 किश्तों में
सरकार ने एरियर का भुगतान 1 जुलाई 2025 से 31 मार्च 2026 तक की राशि के लिए 6 समान किश्तों में करने का फैसला किया है।
भुगतान माह: मई, जून, जुलाई, अगस्त, सितंबर और अक्टूबर 2026।
इस व्यवस्था से सरकार पर वित्तीय बोझ कम होगा और कर्मचारियों को नियमित आधार पर भुगतान भी मिलता रहेगा, जो कर्मचारी 1 जुलाई 2025 से 31 मार्च 2026 के बीच सेवानिवृत्त हुए या जिनका निधन हो गया, उनके एरियर की पूरी राशि उनके नामांकित सदस्य को एकमुश्त प्रदान की जाएगी।
भुगतान संबंधी निर्देश
• महंगाई भत्ते की गणना में 50 पैसे या अधिक को अगले पूर्ण रुपये में जोड़ा जाएगा।
• 50 पैसे से कम राशि को छोड़ दिया जाएगा।
• महंगाई भत्ता वेतन का हिस्सा नहीं माना जाएगा।
• सभी विभागों को निर्देश कि DA भुगतान का खर्च संबंधित विभाग के बजट प्रावधान के भीतर ही सुनिश्चित किया जाए।
यह भी पढ़ें : MP News: बीजेपी विधायक डॉ. चिंतामणि मालवीय ने मुख्यमंत्री को लिखा खुला पत्र, किसानों के हित में की मांग
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
