MP News: अनूपपुर के कोतमा में 3 मंजिला लॉज ढही, मलबे में दबे 14 लोग, 3 की मौत

MP News: अनूपपुर के कोतमा में 3 मंजिला लॉज ढही, मलबे में दबे 14 लोग, 3 की मौत

MP News: अनूपपुर के कोतमा में 3 मंजिला लॉज ढही, मलबे में दबे 14 लोग, 3 की मौत

MP News: मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा में शनिवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। बस स्टैंड के पास स्थित अग्रवाल लॉज की तीन मंजिला इमारत अचानक ढह गई, हादसे में करीब 14 लोग मलबे में दब गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

अब तक 3 की मौत

इस हादसे में हनुमान दीन यादव और रामकृपाल यादव समेत कुल 3 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 3 घायलों को गंभीर हालत में शहडोल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, रेस्क्यू के दौरान 5 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

Anuppur Lodge Collapse: NDRF, Dog Squad Search for Survivors; Rescue  Continues Overnight

रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन

हादसे के बाद प्रशासन तुरंत हरकत में आया और मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया, कलेक्टर, एसपी और राज्य मंत्री भी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य का जायजा लिया। रातभर रेस्क्यू अभियान जारी रहा।

बिना अनुमति चल रहा था निर्माण कार्य

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि लॉज में निर्माण कार्य बिना नगर पालिका की अनुमति के चल रहा था, साथ ही पास में एक कॉम्प्लेक्स के लिए गहरी खुदाई की जा रही थी, जिससे इमारत की नींव कमजोर हो गई।

सुरक्षा मानकों की अनदेखी बनी वजह

बताया जा रहा है कि हादसे के समय लॉज की ऊपरी मंजिल पर निर्माण कार्य चल रहा था। वहीं पास में नींव की खुदाई भी जारी थी, सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण इमारत अचानक भरभराकर गिर गई।

प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल

इस घटना ने नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं, बिना अनुमति चल रहे निर्माण पर न तो समय पर कार्रवाई हुई और न ही कोई तकनीकी जांच की गई, हादसे के बाद प्रशासन ने 10 एंबुलेंस मौके पर तैनात कीं और डॉक्टरों की टीम को कोतमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगाया गया, गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए शहडोल रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें : MP News: मध्यप्रदेश में बढ़ेगी ई-बस सेवा, इंदौर से कई शहरों के लिए 26 इलेक्ट्रिक बसें जल्द शुरू

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें