MP News: MP में टाइगर कॉरिडोर को मंजूरी, बैतूल से बरेठा घाट तक 22KM फोरलेन से सफर होगा आसान
MP News: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मध्यप्रदेश को बड़ी सौगात देते हुए NH-46 पर टाइगर कॉरिडोर परियोजना को मंजूरी दे दी है, यह कॉरिडोर बैतूल से बरेठा घाट के बीच 22 किलोमीटर लंबाई में विकसित किया जाएगा।

758 करोड़ की लागत से बनेगा फोरलेन
इस परियोजना पर लगभग 758 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। नए फोरलेन के बनने से बरेठा घाट के संकरे और खतरनाक रास्ते से राहत मिलेगी, अभी यहां तीखे मोड़ और भारी ट्रैफिक के कारण अक्सर जाम और हादसे होते रहते हैं।
वन्यजीवों के लिए भी सुरक्षित रास्ता
यह परियोजना सतपुरा टाइगर रिजर्व के प्रभाव क्षेत्र में आती है, इसे इस तरह डिजाइन किया जाएगा कि बाघों और अन्य वन्यजीवों की आवाजाही सुरक्षित बनी रहे और पर्यावरण संतुलन भी प्रभावित न हो।
NHAI ने तैयार किया प्लान
इस प्रोजेक्ट को National Highways Authority of India (NHAI) द्वारा तैयार किया गया है, मंत्री ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की, जिसके बाद इसे क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
व्यापार और कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा
इस कॉरिडोर के बनने से बैतूल जिले में व्यापार, परिवहन और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, साथ ही नागपुर और मध्यप्रदेश के अन्य हिस्सों के बीच आवागमन तेज और सुरक्षित हो जाएगा, यह परियोजना विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन का एक बड़ा उदाहरण बनेगी, सड़क निर्माण के साथ-साथ वन्यजीवों की सुरक्षा को भी प्राथमिकता दी जा रही है।
यह भी पढ़ें : MP News: अनूपपुर के कोतमा में 3 मंजिला लॉज ढही, मलबे में दबे 14 लोग, 3 की मौत
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
